फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Birendra Singh's roar in front of Naib Saini

Jind News: नायब सैनी के सामने बीरेंद्र सिंह की हुंकार

Sun, 05 Nov 2023 12:12 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sun, 05 Nov 2023 12:12 AM IST
विज्ञापन
Birendra Singh's roar in front of Naib Saini
04जेएनडी19 : अ​भिनंदन समारोह के दौरान लोगों को संबो​धित करते पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिं
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जींद। पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह ने शनिवार को फिर जेजेपी के साथ गठबंधन तोड़ने की बात भाजपा प्रदेशाध्यक्ष नायब सैनी के स्वागत समारोह में दोहराई। बीरेंद्र सिंह ने एक तरह से भाजपा को चेतावनी ही दे डाली। बीरेंद्र सिंह ने कहा कि यदि जेजेपी के साथ भाजपा ने गठबंधन नहीं तोड़ा तो भाजपा की विधानसभा चुनाव में 20 सीटें भी नहीं आएंगी।

शनिवार को जींद पहुंचे भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष नायब सैनी का श्याम गार्डन में अभिनंदन समारोह था। यहां काफी संख्या में लोग मौजूद रहे। यहां मंच से पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह ने भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष नायब सैनी को साफ तौर पर कहा कि जेजेपी से भाजपा ने अपना गठबंधन नहीं तोड़ा तो भाजपा को विधानसभा की 20 सीट भी नहीं मिल पाएंगी। बीरेंद्र सिंह ने भाजपा और जेजेपी गठबंधन को पैसों से भी बड़ा राजनीतिक भ्रष्टाचार करार दिया और इसे तुरंत तोड़ने की सलाह दी। बीरेंद्र सिंह ने पहले नायब सैनी को यह बताया कि हरियाणा भाजपा में उन समेत ऐसे अनेक नेताओं को आज भी बाहरी माना जाता है, जो केंद्र में मंत्री रह चुके हैं। जो इस समय सांसद और विधायक हैं। उन्होंने मंच पर मौजूद सोनीपत के भाजपा सांसद रमेश कौशिक से लेकर भिवानी महेंद्रगढ़ के सांसद धर्मवीर सिंह, भाजपा विधायक डॉ. कृष्ण मिड्ढा, कर्मवीर सैनी, पूर्व विधायक कलीराम पटवारी के नाम लिए। बीरेंद्र सिंह ने कहा कि जिन लोगों को भाजपा बाहरी मान रही है, उनके कारण ही भाजपा सत्ता में आई है। उन्होंने कहा कि अगर मनोहर लाल को दोबारा मुख्यमंत्री बनाना है तो जेजेपी के साथ गठबंधन तोड़ना पड़ेगा। उन्होंने नायब सैनी को यह सलाह दी कि पार्टी में उन कार्यकर्ताओं को आगे बढ़ाया जाए, जो मेहनती और समर्पित हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed