फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Birendra Singh will join Congress soon: Shivnarayan

बीरेंद्र सिंह जल्द कांग्रेस में आएंगे : शिवनारायण

Tue, 12 Mar 2024 09:52 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Tue, 12 Mar 2024 09:52 AM IST
विज्ञापन
Birendra Singh will join Congress soon: Shivnarayan
जींद। चौधरी बीरेंद्र सिंह के साथी एवं मध्य उत्तरी हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष शिवनारायण शर्मा ने अपने साथियों के साथ सोमवार को लड्डू बांटकर सांसद बृजेंद्र सिंह के कांग्रेस में शामिल होने पर खुशी जताई।
विज्ञापन

शिव नारायण शर्मा ने कहा कि जल्द ही बीरेंद्र सिंह कांग्रेस में शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि बीरेंद्र सिंह ने हमेशा ही किसानों व गरीब मजदूरों की भलाई के लिए प्रयास किया है, इसलिए वह भी जल्द ही लोगों की भलाई के लिए कांग्रेस में शामिल होंगे। उनके कांग्रेस में शामिल होने से प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनेगी। इस अवसर पर शिवनारायण शर्मा व अन्य साथियों ने लड्डू बांटे और कहा कि चौधरी बीरेंद्र सिंह के साथी काफी समय से मांग कर रहे थे कि वह भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल हों। उनके सभी साथियों की यह इच्छा जल्द ही पूरी होगी। इस मौके पर ओम सिंह सांगवान, विजय सिंह, रामचंद्र, ऋषिराम, दयाकिशन बुआना, दलबीर शर्मा, सतीश जिंदल, दलशेर रेढू, रामकुमार शर्मा, जयप्रकाश, अजमेर बैरागी, बलजीत, पवन कुमार, राममेहर दालमवाला, शक्ति लाल शर्मा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed