फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Birendra Singh will get his loved ones to apply for tickets

Jind News: टिकट के लिए अपनों से आवेदन करवाएंगे बीरेंद्र सिंह

Fri, 05 Jul 2024 10:45 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Fri, 05 Jul 2024 10:45 PM IST
विज्ञापन
Birendra Singh will get his loved ones to apply for tickets
05जेएनडी09 : पत्रकारों से बातचीत करते पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह। संवाद
जींद। कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव के लिए आवेदन मांगे हैं। किन लोगों के आवेदन करवाए जाने हैं, इसके चयन के लिए तीन सदस्यीय कमेटी का गठन किया है। यह कमेटी जल्द निर्णय लेकर इस काम को आगे बढ़ाएगी। यह बात शुक्रवार को पत्रकारों से बातचीत में पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह ने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करने के बाद कही।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव के लिए आवेदन मांगे हैं। उन्होंने अपने तीन साथियों की एक कमेटी गठित की है, जो इसके लिए उनके ऐसे कार्यकर्ताओं का चयन करेगी, जो आवेदन कर सकते हैं। वह भी इनके लिए आवाज उठाएंगे। कांग्रेस सर्वे के आधार पर टिकट देगी, ऐसे में अपने लोगों को भी मजबूती के साथ आवेदन करवाया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कोई भी पार्टी लोगों के जुड़ने से मजबूत होती है और टूटने से कमजोर। वह कांग्रेस को मजबूत करने में लगे हुए हैं। प्रदेश की लगभग 35 विधानसभा सीटों पर उनका प्रभाव है। ऐसे में वह अपने साथियों को आगे बढ़ाने के लिए काम कर रहे हैं। इससे कांग्रेस मजबूत होगी। पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि आज देश की अर्थव्यवस्था आगे बढ़ रही है, लेकिन इसका लाभ उन लोगों को नहीं मिल रहा है जो इसके वास्तविक हकदार हैं। कमेरा वर्ग, किसान, मजदूरों को पूरा लाभ नहीं मिल रहा है। इस मौके पर विजय कौशिक, उदयवीर पूनिया, जयभगवान गोयल, शिवनारायण शर्मा, सोमबीर पहलवान, सज्जन श्योकंद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

किरण चौधरी के जाने से हुआ नुकसान
किरण चौधरी के कांग्रेस छोड़कर जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि किसी भी पार्टी से लोग जुड़ते हैं तो उसको लाभ ही होता और टूटने से नुकसान। किरण चौधरी बंसीलाल के परिवार से हैं। उनका खुद का अच्छा प्रभाव है। ऐसे में नुकसान नहीं होगा, यह कहना गलता होगा। बीरेंद्र सिंह ने कहा कि यदि उनको किरण चौधरी के भाजपा में जाने के बारे में पता चलता तो वह उन्हें नहीं जाने देते। वह उनको अपने भाजपा के दस साल के अनुभव के बारे में बताते।

धर्म के नाम पर राजनीति नहीं करनी चाहिए
बीरेंद्र सिंह ने कहा कि कुछ लोग केवल धर्म के नाम पर राजनीति करते हैं। यह बहुत गलत है। भारत एक लोकतांत्रिक और धर्म निरपेक्ष देश है। इसमें सभी धर्म बराबर हैं, इसलिए यहां धर्म के नाम पर राजनीति नहीं होनी चाहिए। कांग्रेस ने कभी भी धर्म के नाम पर राजनीति नहीं की है।

05जेएनडी09 : पत्रकारों से बातचीत करते पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह। संवाद

05जेएनडी09 : पत्रकारों से बातचीत करते पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed