{"_id":"663a83626268ab1721067b24","slug":"birendra-singh-should-worry-about-his-own-existence-not-regional-parties-dushyant-jind-news-c-199-1-sroh1007-116752-2024-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्षेत्रीय दलों की नहीं, खुद के अस्तित्व की चिंता करें बीरेंद्र सिंह : दुष्यंत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्षेत्रीय दलों की नहीं, खुद के अस्तित्व की चिंता करें बीरेंद्र सिंह : दुष्यंत
Wed, 08 May 2024 01:09 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Wed, 08 May 2024 01:09 AM IST
विज्ञापन
उचाना। पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि जो लोग क्षेत्रीय दलों की चिंता करते हैं, वह अपने खुद के अस्तित्व की चिंता करें। वह मंगलवार को डूमरखां कलां गांव में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
उन्होंने पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह के क्षेत्रीय दलों का अस्तित्व खत्म होने के बयान पर कहा कि यह तो जनता तय करेगी कि किसका अस्तित्व खत्म हुआ है। उनका नाम लिए बिना कहा कि जो आदमी कांग्रेस, तिवारी कांग्रेस, भाजपा और फिर कांग्रेस के इस खेल में अपना जीवन व्यतीत कर गया, उसको अपने अस्तित्व की चिंता करनी चाहिए, न कि क्षेत्रीय दलों की। आज उनका अस्तित्व खतरे में आ गया है। उनका इतिहास उठा लो तो वह कभी भाजपा तो कभी कांग्रेस में। जो आदमी इतना उल्टा पलटा करता हो उसकी जुबान का भी कोई विश्वास नहीं करेंगे। जजपा विधायक एवं अन्य नेताओं के दूसरी पार्टियों के मंच सांझा करने पर कहा कि उनके सामने एक भी ऐसी कोई फोटो नहीं आई।