फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   binaid khap,samman, jind, saini, jind

सैनी पर स्याही फेंकने वाले युवाओं को सम्मानित करेगी जाट आरक्षण संघर्ष समिति

Tue, 18 Oct 2016 12:55 AM IST
jind
jind Updated Tue, 18 Oct 2016 12:55 AM IST
विज्ञापन
binaid khap,samman, jind, saini, jind
दनौदा चबूतरे पर मौजूद जाट समाज के लोग। - फोटो : दनौदा चबूतरे पर मौजूद जाट समाज के लोग।
 जाट आरक्षण संघर्ष समिति की बैठक सोमवार को दनौदा के बिनैण खाप के चबूतरे पर समिति प्रधान जयसिंह नैन की अध्यक्षता में हुई। इसमें कुरुक्षेत्र में सांसद राजकुमार सैनी द्वारा जाटों पर की गई अभद्र टिप्पणी पर रोष जताया और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की। इस दौरान बैठक में फैसला लिया कि सांसद राजकुमार सैनी पर स्याही फेंकने वाले युवाओं को जाट समाज के द्वारा सम्मानित किया जाएगा और जाट समुदाय के लोग युवाओं के समर्थन में खड़े हैं। बैठक में सरकार को अल्टीमेटम दिया कि स्याही फेंकने वाले युवाओं पर दर्ज मामलों को मंगलवार तक वापस लें, अन्यथा जींद में 13 नवंबर को सीएम मनोहर लाल का जींद में होने वाली रैली में घेराव करेंगे। समिति के प्रधान जयसिंह नैन ने कहा कि जाट समाज सैनी पर स्याही फेंकने वालों का समर्थन करता है। उन्होंने कहा कि सांसद सैनी लगातार जाट समाज को लेकर अभद्र व्यवहार टिप्पणी करते हैं। इससे पूरा जाट समाज आहत है। जबकि सरकार इस मामले में कुछ नहीं कर रही है। इसलिए जाट समाज के लोगों ने मजबूर होकर यह कदम उठाना पड़ा। उन्होंने कहा कि जाट समाज के लोग और भी बड़ा कदम उठा सकते थे, लेकिन हम चाहते हैं कि सांसद सैनी इस घटना के बाद सुधर जाएं और भविष्य में जाट समाज के लोगों को इस प्रकार के कदम न उठाने पड़े। जय सिंह ने कहा कि पुलिस द्वारा इस मामले को लेकर जिन लोगों के खिलाफ मामले दर्ज किए हैं हम उन लोगों को जेल में नहीं जाने देंगे। जाट समुदाय का सरकार को एक दिन का अल्टीमेटम है कि अगर मंगलवार को मुकदमे वापस नहीं लिए गए तो हम 13 नवंबर को सीएम का घेराव करेंगे। इस मौके पर रघबीर नैन, सत्यवान नैन, रंगीराम, बिंद्र दनौदा, बलजीत फौजी, पाला सरपंच, सुरेश, कृष्ण, मोदी, दीपक मौजूद रहे।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed