फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Bimla ran the fastest and got first place, Monica was second.

Jind News: बिमला ने सबसे तेज दौड़कर पाया प्रथम स्थान, मोनिका द्वितीय रही

Wed, 08 Jan 2025 11:14 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jan 2025 11:14 PM IST
विज्ञापन
Bimla ran the fastest and got first place, Monica was second.
08जेएनडी25 : प्रतियोगिता में विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित करते हुए। संवाद
जुलाना। शहीद मेजर संजीव लाठर राजकीय काॅलेज में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा महिलाओं की खंडस्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता हुई। इसमें मुख्यातिथि के तौर पर महिला एवं बाल विकास विभाग की सीडीपीओ संतोष यादव ने शिरकत की। प्रतियोगिता में 100 मीटर दौड़ में देवरड़ गांव की बिमला प्रथम, कमाचखेड़ा गांव की मोनिका ने द्वितीय तो सुमन ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

इसके अलावा 300 मीटर दौड़ में किनाना गांव की रीना प्रथम, नंदगढ़ गांव की अंशु द्वितीय, गतौली गांव की सुरक्षा ने तीसरे स्थान पर रही। 400 मीटर दौड़ में झमोला गांव की प्रीति ने प्रथम, देवरड़ गांव की अंजू ने दूसरा, लजवाना कलां गांव की अंशु ने तीसरा स्थान पाया। पांच किलोमीटर साइकिल दौड़ में बुढ़ाखेड़ा लाठर की माफी प्रथम, करसोला की मनीषा ने द्वितीय और बुढ़ा खेड़ा लाठर की दीक्षा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। डिसकस थ्रो में करेला की रेखा प्रथम, ढिगाना गांव की सुमन द्वितीय, शामलो कलां गांव की अंजुबाला ने तीसरा स्थान हासिल किया। म्युजिकल चेसर गेम में देशखेड़ा गांव की कमला प्रथम, गतौली गांव की नीलम द्वितीय और अकालगढ़ गांव की मनीषा ने तीसरा स्थान हासिल किया। सीडीपीओ संतोष यादव ने कहा कि महिलाओं को घर के काम के साथ-साथ खेलकूद में भी भाग लेना चाहिए। खेलकूद प्रतियोगिता में भाग लेने से महिलाओं के स्वास्थ्य के साथ साथ महिलाओं में छुपी प्रतिभा को उजागर करने का मौका भी मिलेगा। आज के समय में महिलाएं किसी भी क्षेत्र में पुरुषों से पीछे नहीं हैं। प्रतियोगिता के समापन पर विजेता महिलाओं को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed