{"_id":"66f70e38bcd85264c9006a74","slug":"bike-riding-youth-dies-after-being-hit-by-car-jind-news-c-199-1-sroh1009-123637-2024-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: कार ने टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: कार ने टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत
Sat, 28 Sep 2024 01:27 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Sat, 28 Sep 2024 01:27 AM IST
विज्ञापन
नरवाना। बद्दोवाला गांव के नजदीक तेज रफ्तार कार और बाइक की टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना को अंजाम देकर चालक कार समेत मौके से फरार हो गया। सदर थाना नरवाना पुलिस ने घायल की शिकायत पर आरोपी कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज करने के बाद जांच शुरू कर दी है।
हसनगढ़ गांव निवासी सोनू तथा सुशील नरवाना से बाइक पर सवार होकर घर लौट रहे थे। जब वह बद्दोवाला गांव के नजदीक पहुंचे तो पीछे से तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। इसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। वारदात को अंजाम देकर चालक कार समेत मौके से फरार हो गया। दोनों को गंभीर हालात में राहगीरों ने नागरिक अस्पताल नरवाना पहुंचाया, जहां पर चिकित्सकों ने सोनू को मृत घोषित कर दिया। सदर थाना नरवाना पुलिस ने घायल सुशील की शिकायत पर फरार अज्ञात कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।