{"_id":"654133fb6455253a9e081206","slug":"bike-riding-youth-broke-the-mangalsutra-of-a-woman-jind-news-c-199-1-sroh1009-8161-2023-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: बाइक सवार युवकों ने महिला का मंगलसूत्र तोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: बाइक सवार युवकों ने महिला का मंगलसूत्र तोड़ा
Tue, 31 Oct 2023 10:36 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Tue, 31 Oct 2023 10:36 PM IST
विज्ञापन
नरवाना। नरवाना बस अड्डे के नजदीक सड़क पार करने के लिए डिवाईडर पर खड़ी महिला के गले से बाइक सवार दो युवको ने सोने का मंगलसूत्र तोड़ लिया और फरार हो गए। शहर थाना नरवाना पुलिस ने महिला की शिकायत पर बाइक सवार दो अज्ञात दो युवकों के खिलाफ छीना झपटी को मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फूटेज को खंगाला जा रहा है।
जालब खेड़ी गांव निवासी बीता देवी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया की वह अपने मायके गांव खरल आई हुई थी। कार्यवश वह नरवाना बस अडडे के निकट सड़क को पार करने के लिए डिवाईडर पर खडी हुई थी। उसी दौरान हेलमेट लगाए बाइक पर सवार दो युवक उसके पास आए ओर झपटा मार कर उसके गले से सोने का मंगलसूत्र छीन लिया। वारदात को अजाम देकर दोनों पंजाब की तरफ फरार हो गए। संवाद