फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Bike rider injured in car collision dies

Jind News: कार की टक्कर से घायल बाइक सवार की मौत

Wed, 18 Sep 2024 01:32 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Wed, 18 Sep 2024 01:32 AM IST
विज्ञापन
Bike rider injured in car collision dies
जुलाना। अनाज मंडी के पास एक माह पहले हुए हादसे में घायल बाइक सवार की उपचार के दौरान पीजीआई रोहतक में मौत हो गई। पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


खरेंटी गांव निवासी नीरज ने जुलाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 17 अगस्त को उनके पिता शमशेर बाइक पर सवार होकर जुलाना गए हुए थे। जब वह अनाज मंडी से निकले तो कार चालक ने उनको टक्कर मार दी। इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने उनके पिता को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जुलाना में दाखिल करवाया, लेकिन उनकी गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों न उन्हें पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया, जहां पर उन्होंने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप

नीरज ने बताया कि पीजीआई से रुका आने के बाद भी पुलिस ने कार्रवाई नहीं की है। उन्होंने इसकी शिकायत एसपी जींद को दी। उसके बाद पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने शव का पीजीआई रोहतक में पोस्टमार्टम करवा दिया था। अब अज्ञात कार चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाकर दुर्घटना करने का मामला दर्ज किया गया है। -मुरारी लाल, प्रभारी, पुलिस थाना, जुलाना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed