फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Bike rider dies due to collision with unknown vehicle in Jind

जींद में हादसा: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत, दूसरा साथी गंभीर, आरोपी चालक फरार

Mon, 16 Dec 2024 05:08 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Mon, 16 Dec 2024 05:08 PM IST
सार

जींद में अज्ञात वाहन की टक्कर से 22 वर्षीय युवक की मौत हो गई। वहीं उसका साथ घायल हुआ है। आरोपी वाहन चालक फरार है, पुलिस उसकी तलाश कर रही है। 

विज्ञापन
Bike rider dies due to collision with unknown vehicle in Jind
सड़क हादसे में युवक की मौत। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा के जींद में सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। कैथल मार्ग पर रविवार देर शाम को कंडेला गांव के पास अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं आरोपी वाहन चालक मौके से फरार हो गया। मृतक की पहचान श्रीकांत (22) के तौर पर हुई है। सोमवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया और अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाकर दुर्घटना को अंजाम देने के आरोप में मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


रामबख्श कॉलोनी निवासी धर्मपाल ने सदर थाना पुलिस को दिए बयान में बताया कि उसका बेटा श्रीकांत रविवार देर शाम अपने साथी शर्मा नगर निवासी विक्की के साथ बाइक पर सवार होकर कंडेला गांव की तरफ गया था। इस दौरान उनकी बाइक को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। दोनों को तुरंत नागरिक अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसके बेटे को मृत घोषित कर दिया और विक्की का उपचार चल रहा है। 
विज्ञापन




उन्होंने बताया कि दोनों जनता बाजार में पलेदारी का काम करते थे। सदर थाना पुलिस ने सोमवार को नागरिक अस्पताल जींद में शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया और अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाकर दुर्घटना को अंजाम देने के आरोप में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed