फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Bike rider died in a road accident, one serious

Jind News: टाटा 407 की टक्कर से बाइक सवार चालक की मौत, एक गंभीर

Thu, 01 Dec 2022 11:18 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 01 Dec 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
Bike rider died in a road accident, one serious
नागरिक अस्पताल में पहुंचे मृतक के परिजन और पुलिस। विज्ञप्ति - फोटो : Jind
जींद। नरवाना रोड स्थित अपोलो चौक पर बुधवार की रात तेज रफ्तार टाटा 407 की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल लाया गया जहां चिकित्सकों ने एक को मृत घोषित कर दिया। दूसरे की गंभीर हालत को देखते हुए पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। मृतक की पहचान रवि (20) के रूप में हुई है। शहर थाना पुलिस ने टाटा 407 के अज्ञात चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

बरसोला गांव निवासी राजबीर सिंह ने शहर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका बेटा राहुल और भतीजा रवि जींद शहर में पिजा हट चलाते थे। 30 नवंबर रात को दुकान बंद कर दोनों बाइक पर सवार होकर अपने गांव बरसोला जा रहे थे। बाइक रवि चला रहा था। जब वे नरवाना रोड स्थित अपोलो चौक के पास पहुंचे तो नरवाना की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार टाटा 407 ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों सड़क पर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना को अंजाम देकर चालक टाटा समेत मौके से भाग गया। राहगीरों ने दोनों घायलों को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने रवि को मृत घोषित कर दिया जबकि राहुल की गंभीर हालत को देखते हुए पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया।
विज्ञापन

वर्जन
पुलिस ने वीरवार को नागरिक अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। अज्ञात टाटा चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाकर दुर्घटना को अंजाम देने के आरोप में मामला दर्ज कर किया गया।-कृष्ण कुमार, एचसी जांच अधिकारी, शहर थाना जींद।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed