फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Bike rider death by car collision

Jind News: कार की टक्कर से बाइक सवार व्यक्ति की मौत

Fri, 30 Dec 2022 10:41 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 30 Dec 2022 10:41 PM IST
विज्ञापन
Bike rider death by car collision
जींद। ढाठरथ गांव के पास तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत हो गई। बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। पिल्लूखेड़ा थाना पुलिस ने कार चालक ढाठरथ गांव निवासी जितेंद्र के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

ढाठरथ गांव निवासी सुंदर ने पिल्लूखेड़ा थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया है कि 29 दिसंबर की दोपहर वह गांव के खेतों में लकड़ियां एकत्रित करने गया था। दोपहर करीब डेढ़ बजे जब वह लकड़ियां लेकर चलने लगा तो ढाठरथ गांव की तरफ से बाइक पर दो व्यक्ति आ रहे थे। उसी समय गत्ता फैक्टरी की तरफ से एक तेज रफ्तार कार आई और उसने बाइक को सीधी टक्कर मार दी। इससे दोनों सड़क पर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना को अंजाम देकर चालक कार लेकर भाग गया। कार को उनके गांव का ही जितेंद्र चला रहा था। दोनों को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल ले जाया गया जहां 50 वर्षीय उसके भाई कर्मा को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। जांच अधिकारी प्रभारी इंस्पेक्टर हरिओम ने बताया कि पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed