फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Bike rider death by car collision

Jind News: कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत

Mon, 19 Jun 2023 12:02 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Mon, 19 Jun 2023 12:02 AM IST
विज्ञापन
Bike rider death by car collision
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


नरवाना। बीमार पत्नी को अस्पताल से दवाई दिलवाकर आ रहे दंपती की बाइक को कालवन-टोहाना रोड पर अज्ञात कार चालक ने टक्कर मार दिया। इस घटना में पति की मौत हो गई जबकि पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है।


पुलिस को दी शिकायत में मृतक के पिता सुरेश कुमार ने बताया कि उसका 26 वर्षीय बेटा सुगम अपनी बीमार पत्नी को टोहाना एक निजी अस्पताल में दवाई दिलवाकर वापस आ रहा था। जब वह दोपहर बाद कालवन से टोहाना रोड पर निर्माणधीन सेलर के पास पहुंचा तो सामने से आ रही कार ने उसकी बाइक को टक्कर मार दिया। इसमें उसका बेटा व पुत्रवधू गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सहायता से दोनों को टोहाना के नागरिक अस्पताल में पहुंचाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने उसके बेटे सुगम को मृत घोषित कर दिया व पुत्रवधू को अग्रोहा रेफर कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed