फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Bike rammed into a bad canter, youth dies

खराब कैंटर में घुसी बाइक, युवक की मौत

Mon, 21 Feb 2022 12:05 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 21 Feb 2022 12:05 AM IST
विज्ञापन
Bike rammed into a bad canter, youth dies
जींद। कंडेला गांव के पास खड़े खराब कैंटर में पीछे से बाइक घुसने पर युवक की मौत हो गई। युवक संदीप (25) जींद नागरिक अस्पताल से इलाज कराकर घर लौट रहा था। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। पुलिस ने कैंटर चालक पर रिपोर्ट दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गांव शाहपुर निवासी जयप्रकाश ने सदर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि शनिवार शाम को उसके 25 वर्षीय बेटे संदीप को कुत्ते ने काट लिया था। देर रात उसके हाथ में ज्यादा दर्द होने लगा। इस पर उसका बेटा इलाज के लिए नागरिक अस्पताल गया था। देर रात को जब वह इलाज करवाकर वापस गांव जा रहा था तो गांव कंडेला स्थित बाबा पीर की समाधि से थोड़ी दूरी पर खराब कैंटर में पीछे से उसकी बाइक घुस गई। बेटा संदीप गंभीर रूप से घायल हो गया। वहां मौजूद लोगों ने तत्काल हादसे की सूचना पुलिस को दी। पुलिस की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस संदीप को नागरिक अस्पताल लेकर पहुंची। जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सदर थाना प्रभारी मनीष ने बताया कि लापरवाही से कैंटर को सड़क के बीच खड़ा करने पर कैंटर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed