फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Bike mechanic was murdered due to rivalry

Jind News: लड़ाई-झगड़े की रंजिश में की थी बाइक मिस्त्री की हत्या

Mon, 13 Jan 2025 11:52 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jan 2025 11:52 PM IST
विज्ञापन
Bike mechanic was murdered due to rivalry
जींद। पिछले दिनों किशनपुरा गांव में सुआ घोंपकर बाइक मिस्त्री की हत्या लड़ाई-झगड़े की रंजिश में की गई थी। यह खुलासा सोमवार को गिरफ्तार हुए पांच आरोपियों ने किया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान भिवानी रोड निवासी आनंद उर्फ डॉक्टर, अमरहेड़ी निवासी अजीत, दयाल सिंह कॉलोनी हांसी निवासी दीपक उर्फ बंटी, कालीरामण, हांसी निवासी सचिन उर्फ छोटू और सिसाय निवासी सुनील उर्फ बच्ची के रूप में हुई है।
विज्ञापन

फिलहाल एक आरोपी अभी फरार चल रहा है। सोमवार को सभी को अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें एक दिन के रिमांड पर लिया है। पुलिस पूछताछ में खुलासा हुआ है कि मुख्यारोपी सुनील उर्फ बच्ची और दीपक उर्फ बंटी के मामा का मृतक विनोद के साथ दिसंबर माह में झगड़ा हो गया था। इस पर विनोद ने आरोपियों के मामा पर कुल्हाड़े से हमला कर दिया था। इससे आरोपियों के मामा की जान बच गई थी वहीं मामला पुलिस के पास जाने से पहले ही दोनों के बीच पंचायत ने समझौता भी करवा दिया था। सुनील उर्फ बच्ची और दीपक उर्फ बंटी समझौता होने के बाद विनोद को सबक सिखाना चाहते थे। इसलिए उन्होंने विनोद की हत्या करने की योजना बना ली। छह जनवरी को दोनों आरोपियों ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर विनोद की रेकी की। फिर उन्हें पता चला कि वह घर है तो दो युवकों को बाइक ठीक करवाने के बहाने बाहर बुला ले गए। घर से लाने के बाद छह युवकों ने मिलकर उस पर हमला कर दिया। इस दौरान उसको सुआ घोंप दिया, जिससे की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


बॉक्स

छह जनवरी शाम को की थी हत्या

मृतक के भाई मनदीप ने पुलिस को दिए बयान में बताया था कि शाम को उसे सूचना मिली थी कि उसका छोटा भाई 24 वर्षीय विनोद गांव में एचडीएफसी बैंक के पास पड़ा है। वह मौके पर पहुंचा तो उसका भाई विनोद अचेत अवस्था में पड़ा था। उसकी सांसे चल रही थी। उसके सीने पर सुआ घोंपने के कई निशान थे। वह तुरंत उसे नागरिक अस्पताल लेकर पहुंचा, जहां चिकित्सकों ने विनोद को मृत घोषित कर दिया। बाद में पता चला है कि उसके भाई को दो अज्ञात युवक बाइक पर बैठा कर घर से ले गए थे और फिर उस पर हमला कर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने इस मामले में अज्ञात तीन युवकों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन

किशनपुरा के युवक की हत्या करने के मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। अभी एक आरोपी फरार है, जिसको जल्द काबू कर लिया जाएगा। सोमवार को पकड़े गए आरोपियों को अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें एक दिन के रिमांड पर लिया है।

--डॉ. सुनील, प्रभारी, सदर पुलिस थाना जींद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed