{"_id":"6172f5d39a0fea3ebf30e911","slug":"bike-hit-by-unknown-vehicle-one-killed-two-injured-jind-news-rtk627810911","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, एक की युवक मौत, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, एक की युवक मौत, दो घायल
विज्ञापन
अंकुश का फाइल फोटो।
- फोटो : Jind
जींद। मोरखी के खेल स्टेडियम से अपने गांव भागखेड़ा लौट रहे तीन दोस्तों की बाइक को एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो घायल हो गए। पिल्लूखेड़ा थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार भागखेड़ा गांव निवासी अंकुश, वंश व राकेश बाइक पर सवार होकर मोरखी गांव के खेल स्टेडियम से लौट रहे थे। जब वह गांगोली व हाडवा गांव के मध्य पहुंचे तो शाम को लगभग सात बजे किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में अंकुश की मौत हो गई, जबकि वंश और राकेश घायल हो गए।
पिल्लूखेड़ा थाना पुलिस को दी शिकायत में भागखेड़ा निवासी मृतक अंकुश के चाचा सत्यवान ने बताया कि उसका भतीजा मोरखी गांव के खेल स्टेडियम में खेलने के लिए जाता था। वीरवार शाम को लगभग सात बजे वह बाइक पर सवार होकर खेल स्टेडियम से लौट रहा था। इस दौरान उसके साथ गांव के ही दो अन्य युवक राकेश व वंश भी थे। जब वे गांगोली गांव से भागखेड़ा की तरफ बाइक पर जा रहे थे तो रास्ते में अज्ञात वाहन चालक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में वह तीनों घायल हो गए और उन्हें नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने अंकुश को मृत घोषित कर दिया, जबकि वंश व राकेश का इलाज चल रहा है। रात के अंधेरे के कारण वह वाहन को पहचान नहीं सके। पिल्लूखेड़ा थाना प्रभारी सुभाष ने बताया कि बाइक सवार युवकों को टक्कर मारकर सड़क दुर्घटना को अंजाम देने के आरोप में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।