फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Bike and combine collide in Jind Father daughter resident of village Ghoghadiya dead

जींद में बाइक और कंबाइन की टक्कर: गांव घोघड़िया निवासी पिता-पुत्री की मौत, पत्नी की हालत गंभीर

Sat, 28 Oct 2023 12:33 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Sat, 28 Oct 2023 12:33 PM IST
सार

घोघडिया निवासी बलविंदर अपनी पत्नी व बेटी के साथ बाइक पर सवार होकर शुक्रवार को अपनी रिश्तेदारी में गुलाडी गांव गए हुए थे। शाम को लगभग 8 बजे वह गुलाडी से अपने गांव वापस आ रहे थे। जब वह गुलाडी से रसीदा रोड पर पहुंचे तो सामने से आ रही एक कंबाइन से टक्कर हो गई।

विज्ञापन
Bike and combine collide in Jind Father daughter resident of village Ghoghadiya dead
मृतक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जींद के रसीदा से गुलाडी रोड पर बाइक व कंबाइन की टक्कर होने पर घोघड़िया निवासी बाइक सवार 35 वर्षीय बलविंदर व उसकी सात वर्षीय बेटी दिव्या की मौत हो गई। इस दौरान बाइक पर सवार बलविंदर की पत्नी रेखा गंभीर रूप से घायल हो गई। जिनको उपचार के लिए टोहाना के एक निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया।

विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार
घोघडिया निवासी बलविंदर अपनी पत्नी व बेटी के साथ बाइक पर सवार होकर शुक्रवार को अपनी रिश्तेदारी में गुलाडी गांव गए हुए थे। शाम को लगभग 8 बजे वह गुलाडी से अपने गांव वापस आ रहे थे। जब वह गुलाडी से रसीदा रोड पर पहुंचे तो सामने से आ रही एक कंबाइन से टक्कर हो गई। इस टक्कर में बाइक सवार बलविंदर उसकी पत्नी व उसकी बेटी सड़क पर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


इसमें बलविंदर व उसकी सात वर्षीय बेटी दिव्या की मौके पर ही मौत हो गई जबकि गंभीर रूप से घायल हुई उसकी पत्नी रेखा को राहगीरों की सहायता से टोहाना के एक निजी अस्पताल में इलाज के लिए दाखिल करवाया गया। सदर थाना पुलिस ने मृत्यु के शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया और कंबाइन चालक के खिलाफ सड़क दुर्घटना को अंजाम देने के आरोप में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed