फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Bhupinder Singh Hooda question over election Commission

Haryana: हुड्डा ने चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर उठाए सवाल, हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर कही ये बात

Mon, 24 Nov 2025 11:57 AM IST
शाहिल शर्मा एएनआई, जींद
एएनआई, जींद Published by: शाहिल शर्मा Updated Mon, 24 Nov 2025 11:57 AM IST
सार

कांग्रेस नेता भूपेंदर सिंह हुड्डा ने चुनाव आयोग कि निष्पक्षता पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने बैलेट पेपर से चुनाव करवाने की मांग की है। 

विज्ञापन
Bhupinder Singh Hooda question over election Commission
कांग्रेस नेता भूपेंदर सिंह हुड्डा - फोटो : ANI

विस्तार

कांग्रेस नेता भूपेंदर सिंह हुड्डा ने चुनाव आयोग कि निष्पक्षता पर हरियाणा के जींद में सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा हम जनमत बना रहे हैं और जब जनमत बन जाता है तो हर सरकार पर दबाव पड़ता है। उन्होंने कहा राहुल गांधी जी ने बताया कि हरियाणा चुनाव में एक महिला ने 22 बार वोट डाला। चुनाव पांच अक्तूबर 2024 को हुए थे। रात 9:45 बजे तक चुनाव आयोग ने मतदान प्रतिशत 61.09% बताया था। 

विज्ञापन


6 तारीख को चुनाव आयोग ने अपडेटेड आंकड़ा जारी किया, जो 65.65% था और अंतिम आंकड़ा 67.90% तक पहुंच गया। हुड्डा ने सवाल उठाया कि ये 7% वोट अचानक कैसे बढ़ गए? इस सवाल का चुनाव आयोग ने आज तक कोई जवाब नहीं दिया। उन्होंने कहा हम एक बड़ा मुद्दा उठा रहे हैं कि SIR (सिस्टेमेटिक वोटर्स रजिस्टर) में क्या हुआ। 
विज्ञापन


दूसरी बात, हमें बैलेट पेपर से फिर से चुनाव करवाने की जरूरत है। उन्होंने कहा जर्मनी में ईवीएम से चुनाव होता था अब वो भी बैलेट पेपर से चुनाव करवा रहे हैं। उन्होंने चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर सवालिया निशान उठाए और चुनाव को बैलेट पेपर करवाने की मांग की।  
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed