{"_id":"61954a3132fe4873a56e3b1d","slug":"bhupendra-singh-hooda-trying-to-re-conquer-the-fort-of-bangar-jind-news-rtk630144492","type":"story","status":"publish","title_hn":"बांगर के किले को दोबारा जीतने की जुगत में भूपेंद्र सिंह हुड्डा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बांगर के किले को दोबारा जीतने की जुगत में भूपेंद्र सिंह हुड्डा
विज्ञापन
किसी समय में बांगर में अपना खास प्रभाव रखने वाली कांग्रेस अब इस क्षेत्र में अपने वजूद की लड़ाई लड़ रही है। ऐसे में बांगर के खोए हुए किले को दोबारा जीतने के लिए कांग्रेस पार्टी भूपेंद्र हुड्डा की अगुवाई में फिर से प्रयास कर रही है। इसी कड़ी में सफीदों रोड स्थित उत्तर पैलेस में विपक्ष आपके समक्ष कार्यक्रम आयोजन किया जा रहा है। बेशक यह कार्यक्रम कांग्रेस के नाम से किया जा रहा है लेकिन इसका केंद्र पूरी तरह से पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा हैं। कार्यक्रम में पहले से ही पंजीकृत लोगों की समस्या व शिकायतें ली जाएंगी। इसके बाद विभिन्न मंचों पर इन मुद्दों को उठाया जाएगा।
दरअसल रोहतक, झज्जर व सोनीपत की देशवाली बेल्ट में भूपेंद्र हुड्डा का खासा प्रभाव माना जाता है। जींद जिला रोहतक व सोनीपत से सटा होने के कारण अब यहां भी हुड्डा खुद को मजबूत करने की कवायद कर रहे हैं। 2005 के विधानसभा चुनाव में सफीदों को छोड़ कर सभी चार सीटों जींद, उचाना, नरवाना व जुलाना में कांग्रेस के विधायक बने थे। हालांकि सफीदों में भी पुराने कांग्रेसी बचन सिंह आर्य निर्दलीय विधायक बने थे। ऐसे में पांचों सीटों पर कांग्रेस का कब्जा था लेकिन इसके बाद कांग्रेस अपनी जमीन नहीं बचा पाई। 2019 के विधानसभा चुनाव में सफीदों से सुभाष गांगोली ही कांग्रेस के विधायक बन सके। वहीं पुरानी कांग्रेस की बात की जाए तो तब के प्रतिष्ठित नेता रहे उचाना से बीरेंद्र सिंह, सफीदों से बचन सिंह आर्य सरीखे लोग भाजपा में जा चुके हैं। जींद में पूर्व मंत्री मांगेराम गुप्ता का परिवार जजपा में चला गया। जुलाना से दो बार चुनाव जीतने वाले आईजी शेर सिंह राजनीति में सक्रिय नहीं हैं और नरवाना विधानसभा सीट आरक्षित होने के बाद वहां के कद्दावर नेता रणदीप सुरजेवाला कैथल चले गए हैं। ऐसे में कांग्रेस के पास फिलहाल पुराने व नामी चेहरों में जुलाना में दो बार इनेलो से विधायक रहे परमेंद्र सिंह ढुल हैं। इस हिसाब से कांग्रेस का पुराना किला हाथ से निकल चुका है। जींद में होने वाले कार्यक्रम में फिर से कार्यकर्ताओं में ऊर्जा भरते हुए आगे की योजना बनेगी। सरकार से हर वर्ग दुखी
आज हर वर्ग के लोग सरकार की नीतियों से परेशान
विपक्ष आपके समक्ष कार्यक्रम में लोगों से उनकी समस्याएं जानकर विभिन्न मंचों पर उठाई जाएंगी। इसमें पहले ही पंजीकृत लोग अपनी समस्याएं विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता व पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा के समक्ष रखेंगे। इसके लिए उत्तम पैलेस में तैयारी की जा रही हैं। जिला भर के कार्यकर्ताओं में कार्यक्रम को लेकर काफी उत्साह है। आज हर वर्ग के लोग सरकार की नीतियों से परेशान हैं। सबसे अधिक परेशानी किसानों को झेलनी पड़ रही है। किसान पिछले एक साल से आंदोलन कर रहे हैं। सरकार बातचीत कर उनकी समस्या का हल निकालने की बजाय, कभी उन्हें आतंकवादी, कभी खालिस्तानी तो कभी किसी राजनीतिक दल से जोड़ रही है। ऐसे में लोगों को सिर्फ कांग्रेस से ही उम्मीद हैं। -धर्मेंद्र ढुल, कांग्रेस नेता व पूर्व प्रत्याशी, जुलाना।