फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Bharat School Dharodi came first in the boys' Kabaddi competition

Jind News: लड़कों की कबड्डी प्रतियोगिता में भारत स्कूल धरोदी रहे प्रथम

Fri, 08 Aug 2025 12:20 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Fri, 08 Aug 2025 12:20 AM IST
विज्ञापन
Bharat School Dharodi came first in the boys' Kabaddi competition
07जेएनडी31-कब्बड्डी प्रतियोगिता में भाग लेते हुए खिलाड़ी। स्रोत कोच
नरवाना। पीएमश्री राजकीय विद्यालय नरवाना में वीरवार को 6 से 11 वर्ष आयु वर्ग के तीन दिवसीय प्राथमिक खेल महाकुंभ का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन खंड शिक्षा अधिकारी राजेंद्र आजाद ने किया जबकि अध्यक्षता श्रीनिवास जाटान ने की। इस दौरान लड़कों की कबड्डी में भारत स्कूल धरोदी प्रथम, राजकीय प्राथमिक पाठशाला हरनामपुरा द्वितीय रहे।
विज्ञापन

विजेता टीम नरवाना खंड का प्रतिनिधित्व जिलास्तर पर करेगी। खंड शिक्षा अधिकारी राजेंद्र आजाद ने कहा कि प्राथमिक शिक्षक जिस मेहनत से बच्चों को खेल, शिक्षा और संस्कृति की ओर अग्रसर कर रहे हैं वह निश्चित ही भविष्य में प्रदेश और देश को गौरवांवित करेंगे। उन्होंने प्राथमिक स्तर के खेलों को बच्चों के सर्वांगीण विकास का आधार बताया। इस मौके पर पीटीआई बलजीत गोयत, प्रेम प्रकाश, सुखबीर सिंह, विनोद, सुशीला, बीरमती, करनैल, राजेश, कपूर सिंह, लक्ष्मी नारायण, बलविंद्र कुंडू और प्रेम भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

खेलों के परिणाम कुछ इस प्रकार रहे
-कबड्डी लड़के में भारत स्कूल धरोदी प्रथम, राजकीय प्राथमिक पाठशाला हरनामपुरा द्वितीय
-कबड्डी लड़कियां राजकीय प्राथमिक पाठशाला हरनामपुरा प्रथम, राजकीय प्राथमिक पाठशाला खरल द्वितीय
--खो खो लडक़े भारत स्कूल धरोदी प्रथम, राजकीय प्राथमिक पाठशाला धरोदी द्वितीय
--रस्साकशी लड़के शिक्षा भारती उझाना प्रथम, ज्ञानेंद्र पब्लिक स्कूल कालवन द्वितीय
--रस्सा कस्सी लड़कियां शिक्षा भारती उझाना प्रथम, राजकीय प्राथमिक पाठशाला खरल द्वितीय
--दौड़ 100 मीटर लड़के विनय उझाना प्रथम, प्रतीक नरवाना द्वितीय
--100 मीटर दौड़ लड़कियां खुशप्रीत नरवाना प्रथम, रिया धमतान द्वितीय
--200 मी दौड़ लड़के विनय धरोदी प्रथम, अजय द्वितीय
--200 मी दौड़ लड़कियां में रिया धमतान प्रथम, जश्न धमतान द्वितीय
--400 मी दौड़ लड़के आदित्य धरोदी प्रथम, साहिल संदीप द्वितीय
--400 मी दौड़ लड़कियों में भूमि धमतान प्रथम, वंशिका कालवन द्वितीय
--रिले रेस 100 गुणा चार लड़कों में भारत स्कूल धरोदी प्रथम, सरस्वती स्कूल धमतान द्वितीय
--रले रेस 100 गुणा चार लड़कियों में सरस्वती स्कूल धमतान प्रथम, राजकीय प्राथमिक पाठशाला हरनामपुरा द्वितीय
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed