फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Bhakiyu furious for deducting installment of crop insurance from bank accounts

बीमा कंपनी की लूट बंद नहीं हुई तो भाकियू करेगी आंदोलन

Wed, 08 Jun 2022 01:45 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jun 2022 01:45 AM IST
विज्ञापन
Bhakiyu furious for deducting installment of crop insurance from bank accounts
: एलडीएम कार्यालय में अधिकारियों से बातचीत करते भाकियू पदाधिकारी। संवाद। - फोटो : Jind
जींद। किसानों के बैंक खाते से फसलों की बीमा प्रीमियम की किश्त काटने को लेकर भाकियू भड़की गई। भाकियू नेताओं ने लीड बैंक मैनेेजर और बीमा कंपनी के प्रतिनिधि से मिलकर बिना किसानों की सहमति बीमा किश्त काटने पर नाराजगी जताई। साफ कह दिया कि यदि बीमा कंपनियों की लूट बंद नहीं हुई तो वे आंदोलन छेड़ देंगे।
विज्ञापन

भाकियू के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रामफल कंडेला, जिला प्रधान बारू राम, प्रवक्ता रामराजी ढुल, तेलुराम रुपगढ़ ने कहा कि उन्होंने पिछले महीने की पांच तारीख को किसान भवन में सभी अधिकारियों को बुलाकर किसानों की समस्याओं का समाधान करवाया था। उस बैठक में बीमा कंपनी का कोई प्रतिनिधि नहीं पहुंचा। मंगलवार को एलडीएम एचसी अहलावत ने बीमा कंपनी प्रतिनिधि अनिल को अपने कार्यालय में बुलाया और किसानों से बातचीत करवाई। रामफल कंडेला ने बीमा कंपनी प्रतिनिधि को बिना किसानों की अनुमति के बीमा राशि काटने पर कड़ी फटकार लगाई। इस पर बीमा कंपनी प्रतिनिधि ने कहा कि जो किसान लिखित में बीमा नहीं कराने की बात लिखकर देते हैं उनका बीमा नहीं किया जाता।
विज्ञापन

इस पर रामफल कंडेला ने कहा कि जो किसान अपनी फसल का बीमा करवाना चाहता है, वह खुद बैंक कार्यालय में आकर अपना प्रीमियम भर सकता है, ऐसे बिना किसानों की सहमति से उनके खाते से बीमा प्रीमियम काटना गलत बात है। कंडेला ने कहा कि आपदा के कारण जब भी किसानों की फसल खराब होती है तो उसके लिए अधिकारियों द्वारा रेंडम सर्वे करना चाहिए। इस पर अधिकारियों ने भी माना है कि उनके पास कर्मचारियों की कमी है। किसानों ने कहा कि यदि इसी प्रकार बिना किसानों की अनुमति से बीमा काटा गया तो वह लोग आंदोलन करने पर मजबूर होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिन्हें बीमा नहीं कराना बैंक में आवेदन कर दें -एलडीएम
जो भी किसान अपनी फसल का बीमा नहीं करवाना चाहता, वह बैंक में आवेदन करके बीमा करवाने से मना कर सकता हैं। अन्य सभी किसानों का बीमा प्रीमियम उनके खातों से काटा जाएगा।
--एचसी अहलावत, एलडीएम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed