{"_id":"698e1a423bafcccfaf07f5de","slug":"bhaji-talwar-is-brilliant-in-the-field-nisha-is-also-promising-in-studies-jind-news-c-199-1-jnd1010-148407-2026-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: मैदान में भाजी तलवार, पढ़ाई में भी निशा हैं होनहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: मैदान में भाजी तलवार, पढ़ाई में भी निशा हैं होनहार
Thu, 12 Feb 2026 11:51 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Thu, 12 Feb 2026 11:51 PM IST
विज्ञापन
12जेएनडी02: खिलाड़ी निशा फेंसिंग खेलते हुए। स्रोत खिलाड़ी
जींद। जिले के हैबतपुर गांव की निशा सैनी ने फेंसिंग (तलवारबाजी) और क्रिकेट में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। निशा के पिता ऋषिपाल सैनी किसान हैं और माता संतोष गृहिणी हैं।
चार भाई-बहनों में निशा को परिवार का भरपूर सहयोग मिला। उनके बड़े भाई राजेश कुमार हरियाणा पुलिस में कार्यरत हैं। परिवार के सहयोग और प्रोत्साहन ने ही निशा को खेल और शिक्षा दोनों क्षेत्रों में आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। निशा ने वर्ष 2018 में कोच दिनेश सैनी के मार्गदर्शन में फेंसिंग खेल की शुरुआत की।
अपनी मेहनत और लगन के दम पर उन्होंने तीन बार ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी प्रतियोगिता में चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व किया। कॉलेज में डॉ. राजेश बूरा के मार्गदर्शन में उन्होंने फेंसिंग के साथ-साथ निशा ने क्रिकेट में भी प्रतिभा दिखाई। उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की ओर से नॉर्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी प्रतियोगिता में भाग लिया।
विज्ञापन
इसके अलावा चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय की ओर से तीन बार नॉर्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी क्रिकेट प्रतियोगिता में हिस्सा लिया जिनमें दो बार विश्वविद्यालय टीम का प्रतिनिधित्व करने का गौरव प्राप्त किया। शैक्षणिक क्षेत्र में भी निशा ने उपलब्धियां हासिल की हैं। उन्होंने चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ फिजिकल एजुकेशन और मास्टर ऑफ फिजिकल एजुकेशन की डिग्री प्राप्त की।
इसके साथ ही पीजी डिप्लोमा योग में गोल्ड मेडल हासिल कर शारीरिक और मानसिक रूप से खुद को और सुदृढ़ बनाया। हाल ही में उन्होंने एनएसएनआईएस नेताजी सुभाष राष्ट्रीय खेल संस्थान पटियाला से कोचिंग डिप्लोमा भी पूरा किया है। वर्तमान में निशा यूजीसी नेट की तैयारी कर रही हैं और उनका लक्ष्य अकादमिक क्षेत्र में आगे बढ़ते हुए बच्चों को शिक्षित करना है।
उनका मानना है कि बच्चे सिर्फ आज नहीं, देश का कल होते हैं। वह कहती हैं कि बच्चों को केवल अंक नहीं, बल्कि सही संस्कार और मूल्य देना ही सच्ची शिक्षा है। संवाद