फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Belrakha team defeated Narwana team

Jind News: बेलरखा की टीम ने नरवाना की टीम को हराया

Sun, 19 Oct 2025 11:37 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sun, 19 Oct 2025 11:37 PM IST
विज्ञापन
Belrakha team defeated Narwana team
19जेएनडी18-बेलरखा गांव में हुए महोत्सव की विजेता टीम और आयोजक। स्रोत संस्थान
नरवाना। सिरसा लोकसभा क्षेत्र के तहत गांव बेलरखा में सांसद खेल महोत्सव का रविवार को शुभारंभ किया गया। इसकी शुरुआत ऑफिसर एसोसिएशन जिला प्रधान व प्रधानाचार्य बलजीत गोयत और अमित दुर्जनपुर ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलन कर की। आयोजन में क्षेत्र के खिलाड़ियों और ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इसमें बेलरखा सहित छह टीमों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन

इस रोमांचक मुकाबले में फुटबॉल के अंडर–18 बेलरखा की टीम ने नरवाना को चार गोल देकर प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं अंडर 18-40 में नरवाना ने 2–1 से उझाना को हराया और जीत हासिल की।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य बलजीत सिंह गोयत ने कहा कि सांसद खेल महोत्सव जैसे आयोजन ग्रामीण युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने और खेल भावना को प्रोत्साहित करने का सुनहरा अवसर प्रदान करते हैं। अंत में खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाने के लिए ग्रामीणों ने तालियां बजाकर उनका स्वागत किया। विजेता टीम को मुख्य अतिथियों की ओर से पुरस्कार और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर राज्य शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित रामप्रसाद शास्त्री, प्रधानाचार्य रणबीर खटकड़, कोच सतपाल बिढ़ान, एनआईएस कोच शिव कुमार, बलजीत शर्मा, बिंद्र गोयत और रघु गोयत मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed