फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Before her death, the student sent a message to her mother: "I'm not happy, I won't be coming home today."

Jind News: मौत से पहले छात्रा ने मां को भेजा मैसेज- मैं खुश नहीं हूं, आज घर नहीं आऊंगी

Fri, 21 Aug 2026 12:41 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 21 Aug 2026 12:41 AM IST
विज्ञापन
Before her death, the student sent a message to her mother: "I'm not happy, I won't be coming home today."
सफीदों। गांव करसिंधु निवासी 21 वर्षीय एएनएम छात्रा अर्चना ने हांसी-बुटाना ब्रांच नहर में छलांग लगाकर जान दे दी। मौत से पहले छात्रा ने अपनी मां को मैसेज भेजकर कहा था कि मैं अपनी जिंदगी से खुश नहीं हूं, आज घर नहीं आऊंगी।
विज्ञापन

छात्रा वीरवार दोपहर से लापता थी। परिजन और पुलिस उसकी तलाश में जुटे थे। पानीपत रोड स्थित नहर पुल के पास उसका बैग मिला। बैग में मोबाइल फोन, आधार कार्ड, कॉलेज आईकार्ड और किताबें थीं। शाम करीब छह बजे उरलाना गांव से पहले बने लोहे के पुल के पास छात्रा का शव बरामद हुआ। शव मिलने के बाद परिवार में गहरा मातम पसर गया।
विज्ञापन

अर्चना सफीदों के सरला राजकीय कॉलेज के नर्सिंग विभाग में एएनएम द्वितीय वर्ष की छात्रा थी। वीरवार को उसका फाइनल पेपर था। शहर थाना प्रभारी सतीश कुमार के अनुसार छात्रा के पिता रामनिवास ने बताया कि परीक्षा देने के बाद अर्चना वीरवार दोपहर करीब एक बजे अपनी सहेलियों के साथ बस स्टैंड पहुंची और वहां से बस में बैठ गई। इसके बाद वह लापता हो गई। कुछ देर बाद उसका बैग नहर किनारे मिलने पर परिजनों को मामले की जानकारी मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

नहर की पटरी पर पैरों के निशान मिले
जांच करने पर छात्रा के नहर की पटरी पर पैरों के निशान मिले । परिजनों और ग्रामीणों ने नहर का पानी कम करवाकर तलाश कराने की मांग की। नहर पुल के पास पुलिस चौकी के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालने की भी मांग की।मां के मोबाइल पर भेजा था मैसेज, आज घर नहीं आऊंगी

पिता के अनुसार, अर्चना ने दोपहर करीब एक बजे अपनी मां के मोबाइल पर संदेश भेजा था। लिखा था कि वह आज घर नहीं आएगी, अपना और पिताजी का ख्याल रखना और वह दुनिया छोड़ देगी। साथ ही उसने लिखा कि वह अपनी जिंदगी से खुश नहीं है और अब उसकी लाश ही गांव आएगी। मां ने करीब ढाई बजे यह संदेश देखा तो परिवार के लोगों के साथ बेटी की तलाश शुरू की। नहर किनारे उसका बैग मिलने के बाद पुलिस को सूचना दी गई।

पैरों के निशान से लेकर सीसीटीवी तक खंगाले, शाम को मिला शव
जांच करने पर छात्रा के नहर की पटरी पर पैरों के निशान भी मिले थे। परिजनों और ग्रामीणों ने नहर का पानी कम करवाकर तलाश कराने की मांग की। नहर पुल के पास पुलिस चौकी के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने की भी मांग की।

18 अगस्त को वह सहेलियों को जन्मदिन की पार्टी देने के लिए घर से पैसे लेकर गई थी
अर्चना का जन्मदिन 17 अगस्त को था और वह तीन दिन पहले ही 21 वर्ष की हुई थी। 18 अगस्त को वह सहेलियों को जन्मदिन की पार्टी देने के लिए घर से पैसे लेकर गई थी। वीरवार सुबह उसने घर के दैनिक कार्य किए, पशुओं का काम निपटाया और मंदिर में पूजा करने के बाद परीक्षा देने के लिए सफीदों गई थी।


छात्रा का कॉलेज बैग नहर के पास मिला था
शहर थाना प्रभारी सतीश कुमार ने बताया कि करसिंधु निवासी छात्रा का कॉलेज बैग हांसी-बुटाना ब्रांच नहर नहर के पास मिला था। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। नहर विभाग के अधिकारियों से बातचीत कर पानी कम करवाकर छात्रा की तलाश कराई गई। शाम को उरलाना से पहले लोहे के पुल के पास छात्रा का शव बरामद हो गया। मामले में नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed