फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   beekeeper beaten to death

Jind News: मधुमक्खी पालक की पीट-पीटकर हत्या

Fri, 24 Mar 2023 12:07 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Fri, 24 Mar 2023 12:07 AM IST
विज्ञापन
beekeeper beaten to death
जींद। लोहचब गांव के खेत में बुधवार रात अज्ञात लोगों ने एक मधुमक्खी पालक की पीट-पीटकर हत्या कर दी। उसका शव वीरवार सुबह खेत में बने कमरे के पास नाली में पड़ा मिला। इस दौरान उसके हाथ पैर बंधे हुए थे। खेत में रखे शहद के 10-12 डिब्बे भी गायब मिले। सूचना मिलने पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मौके से साक्ष्य जुटाए। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल पहुंचाया और अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

जिला मोहाली (पंजाब) की तहसील डेरा बस्सी के ढाकौली जिरकपुर निवासी रामदिया (50) गांव लोहचब निवासी सतनारायण के खेत में शहद बनाने के लिए मधुमक्खी के 20 डिब्बे रखे हुए थे। पिछले 15 दिनों से रामदिया खेत में मधुमक्खी के डिब्बों की रखवाली कर रहा था। वीरवार की रात अज्ञात लोगों ने रामदिया की हत्या कर दी और उसके मधुमक्खी के डिब्बों को को साथ ले गए। पुलिस मौके पर पहुंची और फॉरेंसिक टीम की सहायता से साक्ष्यों को जुटाया।
विज्ञापन


4-5 महीने पहले रामदिया आया था गांव लोहचब
रामदिया काफी समय से मधुमक्खी पालन के कार्य से जुड़ा था। इससे वह अपने परिवार का गुजारा कर रहा था। घर में पत्नी, दो बेटी और एक बेटा है। घर में वही कमाने वाला था। वह चार-पांच महीने पहले ही गांव लोहचब में मधुमक्खी पालने के लिए आया था। फिर उसने गांव लोहचब के सतनारायण के खेतों में शहद तैयार करने के लिए मधुमक्खी के डिब्बे रख दिए थे और वह खेत में कमरे में ही रहता था। बुधवार को मृतक ने अपने बेटे आशीष से मोबाइल फोन पर बात भी की थी, जिस पर उन्होंने बताया था कि डिब्बों से शहद निकालकर बाल्टियों में पैक कर कमरे में रख दिया है। मृतक के बेटे का आरोप है कि उसके पिता की हत्या चोरी करने की नीयत से की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
सूचना मिलने पर पुलिस ने पहुंचकर घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। रामदिया के शरीर पर लाठी-डंडों से पीटने के निशान हैं। अंदेशा है कि कुछ लोगों ने लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या की है। शव का नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है। मृतक के बेटे आशीष की शिकायत पर हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
--दिनेश कुमार, प्रभारी, सदर थाना जींद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed