{"_id":"6806a94587fcf02ff5073bb4","slug":"becoming-the-director-of-the-company-he-duped-the-employee-of-rs-165-lakh-jind-news-c-199-1-jnd1002-133449-2025-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: कंपनी की डायरेक्टर बन कर्मी को लगाया 1.65 लाख रुपये का चूना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: कंपनी की डायरेक्टर बन कर्मी को लगाया 1.65 लाख रुपये का चूना
Tue, 22 Apr 2025 01:53 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Tue, 22 Apr 2025 01:53 AM IST
विज्ञापन
जींद। कंपनी में वर्क फ्रॉम होम कार्य कर रही युवती को कंपनी की डायरेक्टर बन टास्क देकर एक लाख 65 हजार रुपये का चूना लगा दिया। साइबर थाना पुलिस ने युवती की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सीता श्याम कॉलोनी सफीदों निवासी वंशिका ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह गुरुग्राम की कंपनी में वर्क फ्रॉम होम कर रहीं हैं। 18 अप्रैल को उसके पास फोन पर व्हाट्सएप पर मैसेज आया कि टास्क पूरा करना है। इसमें कुछ प्रोस्पेक्टस हैं। जिनको गिफ्ट वाउचर भेजने हैं। फिर उन्होंने एप्पल गिफ्ट अमेजन से खरीदने के बारे में बात की। इस पर उसने स्क्रीन शॉट लेकर भेज दिए। फिर उसने दो ईमेल आईडी दी। इसमें से एक आईडी पर उसने एक लाख 15 हजार रुपये की गिफ्ट वाउचर भेज दिए। दूसरी आईडी पर उसने 50 हजार और 15 हजार रुपये के गिफ्ट वाउचर भेज दिए। इसके बाद उसने कंपनी की डायरेक्टर से गिफ्ट वाउचर के बारे में बात की तो उसने बताया कि कोई मैसेज उन्होंने नहीं किया है। इसके बाद उसे ठगी का अहसास हुआ। इस प्रकार से साइबर ठगों ने उससे एक लाख 65 हजार रुपये ठग लिए। साइबर थाना पुलिस ने वंशिका की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी सहित विभिन्न भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।