फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Become a partner in building a self-reliant India by adopting indigenous products: Deputy Speaker Dr. Krishna Lal Middha

स्वदेशी अपनाकर आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में भागीदार बनें : डिप्टी स्पीकर

Tue, 16 Dec 2025 01:02 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 16 Dec 2025 01:02 AM IST
विज्ञापन
Become a partner in building a self-reliant India by adopting indigenous products: Deputy Speaker Dr. Krishna Lal Middha
15जेएनडी06 : हर घर स्वदेशी वस्तु अपनाने का प्रचार करते डिप्टी स्पीकर डॉ. कृष्ण लाल मिड्ढा। स्रो
जींद। डिप्टी स्पीकर डॉ. कृष्ण लाल मिड्ढा ने हर घर स्वदेशी–घर घर स्वदेशी यात्रा के दौरान सोमवार को पालिका बाजार में व्यापारियों और दुकानदारों को स्वदेशी संकल्प पत्र वितरित किए। यात्रा नरवाना होते हुए टोहाना में रात्रि विश्राम के लिए रुकेगी।
विज्ञापन

डिप्टी स्पीकर ने कहा कि भारत मेक इन इंडिया और आत्मनिर्भर भारत अभियानों के माध्यम से विश्व का एक प्रमुख विनिर्माण केंद्र बनकर उभर रहा है। उन्होंने आमजन से आह्वान किया कि अपने दैनिक जीवन में स्वदेशी उत्पाद अपनाकर भारतीय उद्यमियों और कारीगरों को मजबूत करें ताकि एक सशक्त और आत्मनिर्भर भारत का निर्माण हो सके।
विज्ञापन

डिप्टी स्पीकर ने कहा कि विदेशी सामान की खरीद से देश का पैसा बाहर जाता है उसी धन से भारत विरोधी ताकतें नुकसान पहुंचाने का प्रयास करती हैं। यदि यही पैसा देश में रहे तो 2047 तक भारत को आत्मनिर्भर और विकसित राष्ट्र बनाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने स्वदेशी, आयुर्वेद और पारंपरिक ज्ञान की महत्ता पर भी जोर दिया। इस मौके पर जिला अध्यक्ष तेजेंद्र ढुल, भाजपा एससी मोर्चा जिला अध्यक्ष राजेश नायक और दुकानदार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed