फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   bdpo left the meeting in tha midle, grants could not distributed

बीडीपीओ बीच में बैठक छोड़कर गए, नहीं वितरित हो सकी ग्रांट

Sat, 27 Jul 2019 12:06 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jul 2019 12:06 AM IST
विज्ञापन
bdpo left the meeting in tha midle, grants could not  distributed
विकास कार्यों के लिए ग्रांट का वितरण करने के लिए जुलाना ब्लॉक समिति की बैठक चेयनपर्सन अंजू की अध्यक्षता में हुई। बीडीपीओ कार्यालय में हुई बैठक में 21 सदस्यों ने हिस्सा लिया। चेयरपर्सन ने चार जून को हुई बैठक में पास हुए प्रस्ताव को रद्द करने की मांग की। बैठक में ग्रांट वितरण नहीं हो सकी। चेयरपर्सन ने आरोप लगाया कि बैठक के बीच में बीडीपीओ धर्मबीर उठकर चले गए। इसके बाद सदस्य इंतजार करते रहे, लेकिन ग्रांट का वितरण नहीं हो सका।
विज्ञापन

चेयरपर्सन ने कहा कि चार जून को हुई बैठक में बीडीपीओ और ब्लॉक समिति के उपप्रधान ने मिलकर ढाई करोड़ रुपये की ग्रांट वितरित की थी। यह ग्रांट गांव के विकास के लिए सीधी सरपंचों के खाते में डाल दी गई। ब्लॉक समिति के सदस्यों के प्लान के अनुसार यह ग्रांट सरपंचों ने नहीं लगाई। सरपंचों ने यह ग्रांट अपने निजी कार्यों में लगा दी। ब्लॉक समिति के सदस्यों के प्रस्ताव के अनुसार कार्य नहीं किए गए हैं, इसलिए इस ग्रांट को रद्द किया जाएं। अंजू देवी ने कहा कि ब्लॉक समिति के प्रस्ताव पर बीडीपीओ कार्रवाई नहीं करते हैं। इस बैठक में गांव में विकास कार्य करवाने के लिए आई ग्रांट का वितरण करना था। ग्रांट का विरतण करने से पहले ही बीडीपीओ बैठक को छोड़कर चले गए और सभी पार्षद व चेयरपर्सन इंतजार करते रहे।
विज्ञापन

बीडीपीओ कार्यालय में फैला भ्रष्टाचार
ब्लॉक समिति की चेरपर्सन अंजू देवी ने आरोप लगाया कि बीडीपीओ स्वयं सारे काम करना चाहते हैं। ग्रांट का बंटवारा नहीं करने दे रहे हैं। कार्यालय में आई हुई ग्रांट में गोलमाल करने का प्रयास किया जा रहा है। बिना प्रस्ताव मंजूरी के भी बीडीपीओ काम करते हैं। पीछे से स्वयं ही चेक भी काट देते हैं। कार्यालय में भ्रष्टाचार फैला हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंजू देवी, चेयरर्सन, जुलाना ब्लॉक समिति।
33 लाख से अधिक ग्रांट का करना है वितरण
शुक्रवार को ब्लॉक समिति की बैठक बुलाई गई, जिसमें 21 पार्षद मौजूद रहे। करीब 33 लाख 94 हजार की ग्रांट को विकास कार्यों के लिए वितरित करना था। ग्रांट का बंटवारा नहीं हो सका। जो भी समिति की बैठक में फैसला होगा उनके अनुसार ग्रांट बांट जी जाएगी। बैठक सुबह 10 बजे शुरू हुई थी और दोपहर एक बजे तक चली थी। उन्हें डीसी साहब की मीटिंग में जाना था, इसलिए वह चले गए।
धर्मबीर खर्ब, बीडीपीओ जुलाना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed