{"_id":"66e5f5ac81f87ad1b10198d4","slug":"battery-chair-and-items-stolen-from-government-school-jind-news-c-199-1-sroh1009-122983-2024-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: राजकीय स्कूल से बैटरी, कुर्सी और सामान चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: राजकीय स्कूल से बैटरी, कुर्सी और सामान चोरी
Sun, 15 Sep 2024 02:14 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Sun, 15 Sep 2024 02:14 AM IST
विज्ञापन
जींद। मनोहरपुर गांव के राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल से बैटरी, कुर्सी, इन्वर्टर, लोहे के गेट का पल्ला चोरी होने पर सदर थाना पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज किया है।
स्कूल इंचार्ज सुनीता दहिया ने बताया कि 14 सितंबर को स्कूल की महिला सफाई कर्मचारी ने सूचना दी कि स्कूल के चार कमरों के ताले टूटे हुए हैं और सामान गायब है। गांव की सरपंच को सूचना देकर बुलाया और सामान की जांच की, तो 6 बैटरी, 3 इन्वर्टर, 20 कुर्सी, गेट का एक पल्ला, 15 स्क्रैप की बैटरी गायब मिली। उन्होंने बताया कि इससे लगभग दो लाख रुपये का नुकसान हुआ है। स्कूल में पहले भी चोरी हो चुकी है। सदर थाना प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि अज्ञात के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज करने के बाद जांच की जा रही है। संवाद