{"_id":"68867d03dbdbb0be900a471a","slug":"bathinda-fast-express-train-will-soon-stop-at-uchana-jaiprakash-jind-news-c-199-1-sroh1009-138438-2025-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"उचाना में जल्द होगा बठिंडा फास्ट एक्सप्रेस ट्रेन का ठहराव : जयप्रकाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उचाना में जल्द होगा बठिंडा फास्ट एक्सप्रेस ट्रेन का ठहराव : जयप्रकाश
Mon, 28 Jul 2025 12:54 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Mon, 28 Jul 2025 12:54 AM IST
विज्ञापन
उचाना। हिसार से लोकसभा से सांसद जयप्रकाश ने रविवार को उचाना में आयोजित एक निजी कार्यक्रम में शिरकत की। इसमें उन्होंने बताया कि उचाना के लोगों की ओर से उचाना के रेलवे स्टेशन पर जो गाड़ी नंबर 20409/20410 दिल्ली कैंट से बठिंडा सुपर फास्ट एक्सप्रेस ट्रेन के टहराव की मांग की थी वह जल्द पूरी होगी।
इस ट्रेन के ठहराव को लेकर रेल मंत्री को लिखे पत्र का जवाब आ गया है। जल्द ही इस ट्रेन का ठहराव उचाना में होगा। बड़ोदा गांव में जो रेलवे हाॅल्ट बना है। वहां पर भी अन्य ट्रेनों के ठहराव के साथ-साथ बड़ोदा गांव में खटकड़ गांव की तरह दिल्ली-पटियाला हाइवे पर फूट ओवर ब्रिज बनाया जाएगा ताकि सड़क को पार करने के दौरान विद्यार्थियों को किसी तरह की परेशानी न हो। इस मौके पर जितेंद्र श्योकंद, लाभ काब्रच्छा और रामदत्त शर्मा मौजूद रहे।