फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Basant Utsav program held in Government Women's College

Jind News: राजकीय महिला महाविद्यालय में हुआ बसंत उत्सव कार्यक्रम

Thu, 20 Feb 2025 01:42 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 20 Feb 2025 01:42 AM IST
विज्ञापन
Basant Utsav program held in Government Women's College
19जेएनडी50 से 54: कार्यक्रम में नृत्य की प्रस्तुति देती छात्राएं। संवाद - फोटो : bhadarwah
जींद। राजकीय महिला महाविद्यालय में बुधवार को बसंत उत्सव कार्यक्रम का आयोजन प्राचार्य जयनारायण गहलोत की अध्यक्षता में हुआ। इसमें मुख्यातिथि के तौर पर एडीसी विवेक आर्य ने शिरकत की। इसमें कॉलेज की छात्राओं ने हिंदी, पंजाबी व हरियाणावी गीतों पर प्रस्तुति दी। कार्यक्रम का संचालन सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रभारी डॉ. रितु साहू ने किया। इसमें रंगोली, ग्रुप डांस, स्किट व सोलो डांस कराया गया।
विज्ञापन

इसमें मुख्यातिथि एडीसी विवेक आर्य ने छात्राओं को कहा कि कॉलेज समय में उनके सामने सांस्कृतिक कार्यक्रमों का यह मंच भविष्य की उड़ान है। यहां पर वह अपनी बेहतर कला को प्रदर्शित कर भविष्य में उंचाईयों को छू सकती हैं। महिलाओं को पढ़ाई के साथ आगे बढ़कर समाज में महिला व पुरूष के वेदभाव को समाप्त करना चाहिए। इसके लिए उनको आगे आने की जरूरत है। हर व्यक्ति को अपने विचारों सोचने की क्षमता को ऊंचा रखना चाहिए। प्राचार्य जयनारायण गहलोत ने कहा कि विद्यार्थियों को प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि कॉलेज में समय समय पर इस तरह के कार्यक्रमों का आयोजन होता है। इससे कॉलेज को अलग से पहचान भी मिली है। उन्होंने बताया कि कॉलेज खेल, सांस्कृतिक कार्यक्रम व पढ़ाई में अग्रणी रहता है। इसके लिए विद्यार्थियों को समय पर हर सुविधा उपलब्ध करवाई जाती है। इस मौके पर पूर्व प्राचार्य आरसी जैन, नरेंद्र ढुल, अमरजीत कौर, डॉ. सुमिता आसरी, प्रतिभा दलाल, जितेंद्र शर्मा, अनूप मोर मौजूद रहे।
विज्ञापन


यह रहे परिणाम
रंगोली में बीएसी द्वितीय वर्ष की तमन्ना प्रथम, किरण द्वितीय व अंजली तीसरे स्थान पर रही। फॉक डांस में तन्नू का ग्रूप प्रथम रहा। सोलो डांस में काजल प्रथम, अंजली द्वितीय व प्रीति तीसरे स्थान पर रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

19जेएनडी50 से 54: कार्यक्रम में नृत्य की प्रस्तुति देती छात्राएं। संवाद

19जेएनडी50 से 54: कार्यक्रम में नृत्य की प्रस्तुति देती छात्राएं। संवाद- फोटो : bhadarwah

19जेएनडी50 से 54: कार्यक्रम में नृत्य की प्रस्तुति देती छात्राएं। संवाद

19जेएनडी50 से 54: कार्यक्रम में नृत्य की प्रस्तुति देती छात्राएं। संवाद- फोटो : bhadarwah

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed