{"_id":"6a2c5328ff2a505de5039884","slug":"barwala-link-canal-will-remain-closed-till-june-16-water-supply-may-be-affected-jind-news-c-199-1-jnd1005-155024-2026-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: बरवाला लिंक नहर 16 जून तक रहेगी बंद, प्रभावित हो सकती है पानी की आपूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: बरवाला लिंक नहर 16 जून तक रहेगी बंद, प्रभावित हो सकती है पानी की आपूर्ति
विज्ञापन
फोटो 13 नरवाना। बंद हुई बरवाला लिंक नहर। संवाद।
नरवाना। बरवाला लिंक नहर पर बने रेलवे पुल पर रेलवे विभाग द्वारा स्लैब डालने का आवश्यक कार्य किया जा रहा है। इसी कार्य के चलते बरवाला लिंक नहर को 11 जून से 16 जून तक बंद किया गया है। नहर बंद रहने के कारण शहर में पेयजल आपूर्ति कुछ हद तक प्रभावित हो सकती है।
जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग पब्लिक हेल्थ के अधिकारियों ने बताया कि नहर बंद होने के दौरान जलापूर्ति व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए विभाग द्वारा आवश्यक प्रबंध किए गए हैं। शहर के जलघरों में उपलब्ध पानी का संतुलित उपयोग किया जाएगा ताकि किसी क्षेत्र में पानी की गंभीर समस्या उत्पन्न न हो। हालांकि जलापूर्ति के समय में कुछ कमी की जा सकती है, इसलिए नागरिकों से पानी का सोच-समझकर उपयोग करने की अपील की गई है।
वर्जन
शहर में पानी की सप्लाई निर्धारित समयानुसार जारी रहेगी। उपलब्ध जल भंडारण को ध्यान में रखते हुए सप्लाई की अवधि में करीब 15-15 मिनट की कमी की गई है। यह व्यवस्था जलघरों में पर्याप्त पानी बनाए रखने और पूरे शहर में समान रूप से जलापूर्ति सुनिश्चित करने के लिए की गई है। नागरिक पानी का दुरुपयोग न करें और आवश्यकता अनुसार ही उपयोग करें। –नवीन मुंडे, एसडीओ, जनस्वास्थ्य विभाग नरवाना।