फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Bar Association Safid elections will be held on 21st February

Jind News: 21 फरवरी को होगा बार एसोसिएशन सफीदों का चुनाव

Sat, 08 Feb 2025 12:09 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 08 Feb 2025 12:09 AM IST
विज्ञापन
Bar Association Safid elections will be held on 21st February
07जेएनडी25-जानकारी देते हुए चुनाव अधिकारी एडवोकेट देवेंद्र जागलान। - फोटो : संवाद
सफीदों। बार एसोसिएशन सफीदों का चुनाव 21 फरवरी को होगा। चुनाव अधिकारी एडवोकेट देवेंद्र जागलान ने बताया कि यह चुनाव प्रधान, उपप्रधान, सचिव व सहसचिव पदों के लिए होगा। इस चुनाव के लिए शुक्रवार से दस फरवरी तक नामांकन भरे जा सकेंगे, लेकिन पहले दिन किसी ने नामांकन नहीं किया।
विज्ञापन

नामांकन दाखिल करने का समय सुबह दस से सांय चार बजे तक रहेगा। केवल दस फरवरी को नामांकन शाम दो बजे तक भरे जा सकेंगे। उसके बाद दस फरवरी को दोपहर बाद दो से शाम पांच बजे तक नामांकन पत्रों को जांचा जाएगा। 11 फरवरी सुबह दस से दोपहर बाद दो बजे तक प्रत्याशी अपने नामांकन वापस ले सकेंगे। उसी दिन शाम पांच बजे उम्मीदवारों की फाइनल सूची जारी की जाएगी। उसके बाद 21 फरवरी सुबह आठ से शाम चार बजे तक मतदान होगा। उसी दिन वोटों की गिनती करके परिणाम घोषित किए जाएंगे। इस चुनाव में एसोसिएशन के 217 वकील अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed