फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Banquet given for granddaughters winning gold medal

Jind News: पोतियों के स्वर्ण पदक जीतने पर प्रीतिभोज दिया

Sat, 06 Jul 2024 01:12 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sat, 06 Jul 2024 01:12 AM IST
विज्ञापन
Banquet given for granddaughters winning gold medal
05जेएनडी27: शुद्ध रसोई में खाना परोसते हुए डीएसपी अमित भाटिया। संवाद
उचाना। पोतियों के राष्ट्रीय किक बॉक्सिंग प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतने पर भौंगरा गांव के सरपंच रहे प्रमुख समाजसेवी ओमप्रकाश भौंगरा ने प्रीतिभोज का आयोजन किया।
विज्ञापन

इसमें लोगों ने देसी घी का स्वाद चखा। कार्यक्रम में एडीसी डॉ. हरीश वशिष्ठ को आना था, लेकिन आवश्यक मीटिंग में व्यस्त होने के चलते अपने प्रतिनिधि के रूप में बीडीपीओ उचाना शमशेर नैन को भेजा। डीएसपी नरवाना अमित भाटिया, उचाना थाना प्रभारी पवन कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी पहुंचे।
विज्ञापन

शुद्ध रसोई में आयोजित हुआ प्रीतिभोज : नागरिक अस्पताल के सामने पिछले दो वर्षों से प्रमुख समाजसेवी ओमप्रकाश शर्मा की संचालित शुद्ध रसोई में दोपहर का मुफ्त खाना खिलाया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ओमप्रकाश शर्मा ने पोतियों के गोल्ड मेडल जीतने पर विशेष प्रीतिभोज का आयोजन करते हुए देशी घी का हलवा बनवाया। ओमप्रकाश ने कहा कि पोती रिद्धिका, विद्धिका पर गर्व है, जिन्होंने नेशनल स्तर पर किक बॉक्सिंग में स्वर्ण पदक जीत कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
अब वो अंतरराष्टरीय स्तर पर टीम इंडिया की तरफ से खेलेंगी। बेटी किसी भी क्षेत्र में बेटों से कम नहीं है। वे पोतियों को निरंतर प्रोत्साहित करते रहते हैं। उन्होंने कहा कि नागरिक अस्पताल के सामने शुद्ध रसोई शुरू की गई है, जहां पर दोपहर का भोजन मुफ्त करवाया जाता है।

नागरिक अस्पताल में आने वाले मरीजों, तीमारदारों के साथ उपमंडल कार्यालय में अपने काम से दूर-दराज से आने वाले लोग शुद्ध रसोई में दोपहर को भोजन करते हैं। हर रोज करीब 500 तक नागरिक भोजन करते हैं।

05जेएनडी27: शुद्ध रसोई में खाना परोसते हुए डीएसपी अमित भाटिया। संवाद

05जेएनडी27: शुद्ध रसोई में खाना परोसते हुए डीएसपी अमित भाटिया। संवाद

05जेएनडी27: शुद्ध रसोई में खाना परोसते हुए डीएसपी अमित भाटिया। संवाद

05जेएनडी27: शुद्ध रसोई में खाना परोसते हुए डीएसपी अमित भाटिया। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed