फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Bank branch manager accused of embezzlement of Rs 25 lakh

Jind News: बैंक के ब्रांच मैनेजर पर 25 लाख रुपये गबन का आरोप

Wed, 06 Mar 2024 12:16 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Wed, 06 Mar 2024 12:16 AM IST
विज्ञापन
Bank branch manager accused of embezzlement of Rs 25 lakh
जींद। हिसार के खेड़ी लोहचब गांव स्थित निजी बैंक की शाखा के ब्रांच मैनेजर ने उपभोक्ताओं के खातों तथा चेक का दुरुपयोग कर 25 लाख रुपये का गबन किया है। इस मामले में सिविल लाइन थाना पुलिस ने ब्रांच मैनेजर के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


बैंक के मुख्य शाखा के मैनेजर रवीश गुलाटी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि बैंक ने गांव खेड़ी लोहचब में ब्रांच खोली हुई है। इसमें चौधरियान मोहल्ला निवासी ललित को मैनेजर बनाया गया था। शाखा मैनेजर ने बैंक के उपभोक्ताओं को बिना बताए उनके खातों से रुपयों को दूसरे खातों में ट्रांसफर कर लिया। उपभोक्ताओं को उनकी चेकबुक न देकर उसका खुद दुरुपयोग करता रहा। उपभोक्ताओं के खाते से राशि ट्रांसफर करने का सिलसिला 5 मई 2019 से 10 जनवरी 2024 तक जारी रहा। शिकायत मिलने पर जब बैंक प्रबंधन ने जांच की तो सामने आया कि आरोपी ने उपभोक्ता के खाते, उनके चेक का दुरुपयोग कर 25 लाख रुपये दूसरे खातों में ट्रांसफर करने के बाद अपने एसबीआई के खाते में ट्रांसफर कर लिया। सिविल लाइन थाना के जांच अधिकारी चंद्र सिंह ने बताया कि मुख्य शाखा के मैनेजर रवीश गुलाटी की शिकायत पर ब्रांच मैनेजर ललित के खिलाफ धोखाधड़ी करने, गबन करने, दस्तावेजों का दुरुपयोग करने के आरोप में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed