फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Bank accounts of two persons of Amarheri village were defrauded by fraud of Rs 1.16 lakh

अमरहेड़ी गांव के दो व्यक्तियों के बैंक खातों के साथ धोखाधड़ी कर लगाई 1.16 लाख रुपये की चपत

Sat, 10 Jul 2021 12:39 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 10 Jul 2021 12:39 AM IST
विज्ञापन
Bank accounts of two persons of Amarheri village were defrauded by fraud of Rs 1.16 lakh
अमरहेड़ी गांव के दो व्यक्तियों के साथ 1.16 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने के आरोप में सदर थाना पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की है। अमरहेड़ी निवासी एक व्यक्ति से अज्ञात लोगों ने मोबाइल पर आया ओटीपी पूछकर 45 हजार तो दूसरे का एटीएम कार्ड बदलकर 71 हजार रुपये की ठगी की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

अमरहेड़ी गांव निवासी जगमहेंद्र ने सदर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि सात जुलाई को उसके मोबाइल फोन पर एक अज्ञात व्यक्ति की कॉल आई। इस पर अज्ञात व्यक्ति ने उससे ओटीपी नंबर पूछा। इस पर उसने ओटीपी नंबर बता दिया। उसके बाद सात और आठ जुलाई को खाते से 45 हजार रुपये निकल गए। जब उसके मोबाइल फोन पर राशि निकाले जाने का मैसेज आया तो उसे धोखाधड़ी होने के बारे में पता चला। दूसरी तरफ विजेंद्र सिंह ने सदर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसने अपना खाता ऑरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स में खुलवाया हुआ है। 30 जून शाम को वह अपोलो रोड स्थित एटीएम कार्यालय गया था। वहां पर एक व्यक्ति पहले ही मौजूद था। जब वह पैसे निकालने लगा तो एटीएम से रुपये नहीं निकले। उसके बाद उक्त अज्ञात ने सहायता करने के नाम पर उसका एटीएम कार्ड ले लिया और फिर बातों में उलझाकर एटीएम कार्ड बदल दिया। इसके बाद 30 जून से एक जुलाई के बीच उसके खाते से 71 हजार रुपये निकाल लिए। सदर थाना प्रभारी दिनेश ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी कर राशि निकालने के आरोप में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed