फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Bangladesh government sent a letter of commendation to the family of soldier Rambhagat who was martyred in 1971

Jind News: 1971 में शहीद हुए सैनिक रामभगत के परिजनों को बांग्लादेश सरकार ने भेजा प्रशस्ति पत्र

Mon, 28 Jul 2025 01:03 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Mon, 28 Jul 2025 01:03 AM IST
विज्ञापन
Bangladesh government sent a letter of commendation to the family of soldier Rambhagat who was martyred in 1971
जुलाना (जींद)। कस्बे के वार्ड-1 निवासी रामभगत के परिजनों को बांग्लादेश सरकार ने 1971 में स्वाधीनता संग्राम में अहम योगदान देने पर प्रशस्ति पत्र भेजा है। रामभगत 1971 में सेना में लड़ते हुए शहीद हो गए थे। भारत के सैनिकों ने बांग्लादेश के स्वाधीनता संग्राम में अहम योगदान देने पर बांग्लादेश सरकार ने प्रशस्ति पत्र भेजा है।
विज्ञापन


बांग्लादेश सरकार ने अपनी 50वीं वर्षगांठ मनाते हुए वीर शहीदों को याद किया और उनके परिजनों को प्रशस्ति पत्र भेजे गए। पूर्व सैनिक नरेंद्र लाठर ने कहा कि शहीदों की बदौलत ही आज हम आजादी की खुली हवा में सांस ले रहे हैं। उन्होंने बताया कि शहीद रामभगत द्वितीय जाट रेजिमेंट में सेवारत थे। उन्होंने अपने साहस का परिचय देते हुए लड़ाई लड़ी जोकि सबके लिए गौरव की बात है। प्रशस्ति पत्र पर तत्कालीन प्रधानमंत्री शेख हसीना और राष्ट्रपति अब्दुल हमीद के हस्ताक्षर हैं। बांग्लादेश सरकार की ओर से यह पत्र वर्ष 2018 में भेजा गया था लेकिन सात साल के लंबे अरसे के बाद शहीद के परिजनों को यह प्रशस्ति पत्र मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed