{"_id":"62c095055dde0620a821c9b5","slug":"bangalore-team-beat-hyderabad-by-10-points-jind-news-rtk6512334180","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंगलूरू की टीम ने हैदराबाद को 10 अंकों से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बंगलूरू की टीम ने हैदराबाद को 10 अंकों से हराया
विज्ञापन
मैच के दौरान अपना दम लगाकर अंक लेकर जाते खिलाड़ी को रोकते विरोधी टीम के खिलाड़ी। संवाद।
- फोटो : Jind
सफीदों। नई अनाजमंडी में चल रही जस्ट कबड्डी सीजन-11 में शुक्रवार रात 65 किलोग्राम भार में टीमों के बीच मुकाबले हुए।
पहला मैच बैंगलुरु व हैदराबाद के बीच हुआ। इस मुकाबले में बंगलूरू की टीम 10 अंकों से विजयी रही। बंगलूरू ने 36 अंक हासिल किए जबकि हैदराबाद की टीम 26 अंक ही जुटा सकी। दूसरा मुकाबले में गुजरात ने मुंबई को 10 अंकों से मात दी। गुजरात की टीम ने 41 तथा मुंबई की टीम ने 31 अंक बनाए। इसमें 10 अंकों से गुजरात की टीम विजेता रही। तमिलनाडु व कोलकाता के बीच हुए अन्य मुकाबले में तमिलनाडु ने 12 अंकों से जीत दर्ज की। तमिलनाडु की टीम ने 36 तथा कोलकाता की टीम ने 24 अंक बनाए।
जस्ट कबड्डी के सीईओ सोहन लाल ने बताया कि बेंगलुरु के सीताराम, गुजरात के नितिन व तमिलनाडु के मनीष को मैन ऑफ द मैच चुना गया। इस मौके पर साहिल दहिया, लवकेश शर्मा, जस्ट कबड्डी सचिव रोशन शर्मा, अशोक वर्मा, एंकर विकास यादव, अमित, कोच सुखदेव, अजय चौहान, प्रदीप तुषीर, पूजा, रेखा, निद्धि, किरण भी मौजूद रहे।
तू चीज लाजवाब गाने पर झूमने को किया मजबूर
कबड्डी प्रतियोगिता के बीच में प्रसिद्ध हरियाणवी लेखक एवं गायक एंडी दहिया, मनीष मस्त व मॉडल मुस्कान चौहान ने कला के रंग बिखेरे। इस दौरान तू चीज लाजवाब गाने पर शानदार प्रस्तुति ने सभी दर्शकों और खिलाड़ियों को नाचने पर मजबूर कर दिया। कलाकारों ने ऐसा समां बांधा कि माहौल मस्तीमय हो गया।

जस्ट कबड्डी के मैदान पर थिरकती हुए हरियाणवी मॉडल मुस्कान चौहान। संवाद।- फोटो : Jind
विज्ञापन