{"_id":"676858c122d3854f750f6089","slug":"bainiwal-khap-supported-the-farmers-jind-news-c-199-1-sroh1009-127404-2024-12-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: बैनीवाल खाप ने किसानों का किया समर्थन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: बैनीवाल खाप ने किसानों का किया समर्थन
Sun, 22 Dec 2024 11:51 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Sun, 22 Dec 2024 11:51 PM IST
विज्ञापन
22जेएनडी29: बैठक के दौरान बैनीवाल खाप के सदस्य। संवाद
नरवाना । बैनीवाल महासभा कार्यकारिणी की बैठक रविवार की शाम भगत सिंह कॉलोनी स्थित एक निजी प्रतिष्ठान पर जिला प्रधान सुलतान की अध्यक्षता में हुई। इसमें खनौरी व शंभू बॉर्डर पर एमएसपी की मांग को लेकर बैठे किसानों का समर्थन किया। इसके अलावा भी कई सामाजिक मुद्दों पर सहमति जताई। बैठक में मुख्य रूप से खाप के प्रांतीय प्रधान भरत सिंह बैनीवाल ने शिरकत की।
प्रांतीय प्रधान ने बताया कि खाप का प्रस्तावित चबूतरा जहां भी बनेगा, उनकी कमेटी उसमें पूरा सहयोग करेगी। उन्होंने बताया कि नशा रोकने, भ्रूण हत्या पर पाबंदी लगाने, डीजे बजाने, एक ही गोत्र-गुहांड में शादी नहीं करने तथा लिव इन रिलेशनशिप को रोकने को लेकर समाज के लोगों को जागरूक किया जाएगा। उन्होंने बताया कि बैनीवाल खाप खनौरी व शंभू बॉर्डर पर अपनी मांगों को लेकर बैठे किसानों का समर्थन करती है। इस अवसर पर लक्ष्मण, नरेश चंद्र, दलबीर सिंह, दयानंद, बिजेंद्र, बारूराम, ईश्वर, पाला राम, सोहन लाल, अशोक कुमार, इंद्रजीत सिंह, धर्मपाल, दिलबाग सिंह व रणधीर सिंह मौजूद रहे।