फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Bag stolen by breaking car window, case registered

Jind News: गाड़ी का शीशा तोड़कर बैग चोरी, मामला दर्ज

Mon, 20 Jan 2025 12:27 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Mon, 20 Jan 2025 12:27 AM IST
विज्ञापन
Bag stolen by breaking car window, case registered
19जेएनडी09: कार में चोरी करने की नियत से खड़ा चोर सीसीटीवी में कैद। संवाद - फोटो : भीमराव आंबेडकर राजकीय महिला महाविद्यालय संपर्क मार्ग।
नरवाना। एचएसआईआईडीसी में लोहे की फैक्टरी के बाहर खड़ी गाड़ी का शीशा तोड़कर बैग चोरी करने का मामला सामने आया है। शहर थाना पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

बाबूराम गली नंबर एक निवासी साहिल गोयल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि एचएसआईआईडीसी में प्लाट नंबर 127 में लोहे की फैक्टरी है। उसने अपनी कार हर रोज की तरह फैक्टरी के बाहर खड़ी की थी। शाम को करीब साढ़े छह बजे बाइक सवार युवक फैक्टरी के बाहर आया और गाड़ी में झांककर एक काले रंग का लैपटॉप बैग देखकर गाड़ी का शीशा तोड़कर बैग ले गया। सारी घटना वहां पर लगे सीसीटीवी कैमर में कैद हो गई। उसने बताया कि उसके चोरी हुए बैग में लैपटाप, आठ हजार रुपये की नकदी थी। शहर थाना नरवाना पुलिस ने साहिल की शिकायत पर चोरी का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed