फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Azad Palwan made Panchayat candidate from Uchana constituency in the four-hour long Mahapanchayat.

Jind News: चार घंटे चली महापंचायत में आजाद पालवां को बनाया उचाना हलके से पंचायती उम्मीदवार

Wed, 21 Aug 2024 12:17 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Wed, 21 Aug 2024 12:17 AM IST
विज्ञापन
Azad Palwan made Panchayat candidate from Uchana constituency in the four-hour long Mahapanchayat.
महाराजा अग्रसेन मंदिर में आयोजित महापंचायत में बात रखते वक्ता। संवाद
उचाना। हरियाणा में चुनाव घोषित होने के बाद सरगर्मियां बढ़ने लगी हैं। उचाना की गिनती प्रदेश की हॉट सीटों में होती है। पुरानी मंडी स्थित महाराजा अग्रसेन मंदिर में मंगलवार को पंचायती उम्मीदवार को लेकर महापंचायत हुई।
विज्ञापन

महापंचायत की अध्यक्षता एडवोकेट ईश्वर सिंह छात्तर ने की। जबकि मंच का संचालन सेवानिवृत्त मुख्याध्यापक रामदास डाहोला ने किया। चार घंटे चली महापंचायत में सर्वसम्मति से किसान नेता आजाद पालवां को विधानसभा चुनाव में पंचायती उम्मीदवार बनाने पर सहमति बनी। आजाद पालवां के नाम का अनुमोदन पूर्व सरपंच टेकराम छात्तर ने किया। पंचायत में आए सभी लोगों ने इस पर अपनी सहमति दोनों हाथ खड़े करके दी। महापंचायत को लेकर 33 प्रमुख लोगों की कमेटी बनाई गई थी। कमेटी महापंचायत से पहले हलके के सभी गांव-गांव गई ताकि हर गांव से प्रमुख व्यक्ति महापंचायत में आए। अपने स्तर पर कमेटी द्वारा सर्वे भी चुनाव को लेकर किया गया। किसान संगठन, मजदूर संगठन, सेवानिवृत्त कर्मचारी संगठना एवं खाप-पंचायतों के प्रतिनिधि भी महापंचायत में पहुंचे।
विज्ञापन

आजाद पालवां ने कहा कि जो जिम्मेदारी सौंपी गई है उसके लिए वो सभी के आभारी है। जिन मुद्दे को लेकर 21 महीनों से उपमंडल कार्यालय पर अनिश्चित कालीन धरना दे रहे है उन मुद्दों को लेकर लोगों के बीच जाएंगे। 1977 में हलका बनने के बाद कभी सीएम बनने तो कभी बांगर के राज लाने के नाम पर वोट मांगे गए। केंद्र, प्रदेश सरकार में मंत्री होने के बाद भी उचाना आज भी मूलभूत सुविधाएं से वंचित है। इस अवसर पर पूर्व सरपंच टेकराम छात्तर, पूर्व सांसद इंद्र सिंह की पुत्रवधू राजबाला डूमरखा, डॉ. वीरेंद्र खेड़ी मंसानिया, एडवोकेट कुमारी रानी उदयपुर, सज्जन शास्त्री बड़ौदा, खेड़ा खाप सचिव राममेहर बुडायन, हवा नंबरदार सुरबरा, सत्यनारायण खेड़ी मंसानिया, पूर्व सरपंच सतबीर, पूर्व जिला पार्षद रामपाल झील, शीला छात्तर, रंधावा डूमरखा, बीरा करसिंधु, मिया सिंह दरोली, अमरजीत खटकड़, वेदप्रकाश शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed