{"_id":"69544368a9a7cd31520ae118","slug":"ayesha-singh-from-makhand-has-become-the-bollywood-miss-india-brand-ambassador-jind-news-c-199-1-sroh1009-146230-2025-12-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: मंखड की आयशा सिंह बनीं बॉलीवुड मिस इंडिया ब्रांड एंबेसडर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: मंखड की आयशा सिंह बनीं बॉलीवुड मिस इंडिया ब्रांड एंबेसडर
विज्ञापन
30जेएनडी27: आयशा सिंह। स्वयं
सुशील टुर्ण
जींद। ग्रामीणांचल से निकलकर राजधानी दिल्ली के मंच पर अपनी प्रतिभा का परचम लहराने वाली आयशा सिंह ने राष्ट्रीय स्तर के ब्यूटी पेजेंट बॉलीवुड मिस्टर एंड मिस इंडिया में ‘ब्रांड एंबेसडर’ का खिताब जीता। इसमें मुख्यातिथि के रूप में ओडिशा भाजपा के अध्यक्ष मनमोहन सामल ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया।
जिले के एक छोटे से गांव मखंड की रहने वाली आयशा सिंह केयूके से डिस्टेंस से एमबीए कर रही है। उन्होंने नेशनल स्तर की इस प्रतियोगिता में पहली बार भाग लेकर यह खिताब जीता। 19 फिल्म्स के बैनर तले मिस्टर यश अहलावत और उनकी टीम द्वारा आयोजित यह प्रतियोगिता 20 से 25 दिसंबर तक दिल्ली में आयोजित की गई।
यहां आयशा सिंह को उनकी खूबसूरती के साथ-साथ बुद्धिमत्ता, मंच प्रस्तुति और आत्मविश्वास के आधार पर ‘बॉलीवुड मिस इंडिया ब्रांड एंबेसडर’ चुना गया। कार्यक्रम का ग्रैंड फिनाले पूरी तरह सितारों से सजा रहा। क्राउनिंग सेरेमनी में बॉलीवुड अभिनेता चंकी पांडे, अभिनेत्री स्नेहा उल्लाल, सिमरन कौर सहित कई नामचीन कलाकार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विजेता घोषित होने पर आयशा सिंह को मिस्टर यश अहलावत और अभिनेता चंकी पांडे ने अपने हाथों से ताज पहनाकर ट्रॉफी प्रदान की। इस पर आयशा ने कहा जींद जैसे छोटे शहर से निकलकर राष्ट्रीय स्तर पर ब्रांड एंबेसडर बनना मेरे लिए सपना सच होने जैसा है। इस उपलब्धि का श्रेय उन्होंने अपने माता-पिता और यश अहलावत की टीम को दिया है है।
भजन गाने का शौक रखतीं हैं आयशा
आयशा सिंह को भजन गाने का शौक है। उन्होंने कॉलेज स्तर पर भी इस तरह की प्रतियोगिताओं में भाग लिया था। उनको लंबे समय बाद अब नेशनल स्तर की इस प्रतियोगिता में जाने का अवसर मिला और ग्रामीण पृष्टभूमि की बेटी को राष्ट्रीय स्तर के ब्यूटी पेजेंट बॉलीवुड मिस्टर एंड मिस इंडिया में ‘ब्रांड एंबेसडर’ का खिताब मिला।