फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Awareness raised regarding the prevention of mosquito-borne diseases.

Jind News: मच्छरजनित बीमारियों की रोकथाम के लिए किया जागरूक

Tue, 05 May 2026 12:13 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 05 May 2026 12:13 AM IST
विज्ञापन
Awareness raised regarding the prevention of mosquito-borne diseases.
04जेएनडी01: खरकरामजी में ग्रामीणों को जागरूक करते स्वास्थ्यकर्मी। स्रोत स्वास्थ्यकर्मी
जींद। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खरकरामजी के अंतर्गत स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मच्छरजनित बीमारियों की रोकथाम के लिए रैपिड फीवर मास सर्वे अभियान चलाया। स्वास्थ्य सुपरवाइजर तेजवीर सिंह व विजेंद्र सिंह के नेतृत्व में स्वास्थ्य कर्मियों ने घर-घर जाकर लोगों के स्वास्थ्य की जांच की और रक्त पट्टिकाएं बनाईं। सरला, ईशवंती, सोनू, संत कुमार और संजय सहित टीम के अन्य सदस्यों ने ग्रामीणों को मलेरिया, डेंगू और चिकनगुनिया के प्रति जागरूक किया। तेजवीर सिंह ने बताया कि ठंड लगकर तेज बुखार आना, पसीना उतरना और सिरदर्द मलेरिया के मुख्य लक्षण हैं। उन्होंने कहा कि बुखार को नजरअंदाज न करें और तुरंत नजदीकी केंद्र पर जांच करवाएं। स्वास्थ्य सुपरवाइजर विजेंद्र सिंह ने कहा कि ग्रामीण पूरी बाजू के कपड़े पहनें, मच्छरदानी का उपयोग करें और घरों के आसपास जलभराव न होने दें। उन्होंने कूलर व टंकियों की साप्ताहिक सफाई और छतों से कबाड़ हटाने की सलाह दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed