फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Avoid cyber crime, do not fall into trap: SP

साइबर अपराध से बचें, झांसे में न आएं : एसपी

Thu, 04 Jan 2024 11:56 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Thu, 04 Jan 2024 11:56 PM IST
विज्ञापन
Avoid cyber crime, do not fall into trap: SP
04जेएनडी38: सुमित कुमार एसपी जींद।
जींद। टास्क या इन्वेस्टमेंट के नाम पर होने वाली साइबर ठगी के बारे में नागरिकों को जागरूक करने के लिए साइबर एडवाइजरी जारी की गई है। जिसमें इस प्रकार की साइबर ठगी से बचने के उपाय के बारे में जानकारी प्रदान की जा रही है।
विज्ञापन

एसपी सुमित कुमार ने बताया कि साइबर अपराधी सबसे पहले आपके व्हाट्सएप पर विदेशी या स्वदेशी नंबर से मैसेज भेजते हैं, जोकि आपको पार्ट टाइम जॉब देने के नाम पर होता है। उसमें आपको कुछ यूट्यूब चैनल दिए जाते हैं। जिन्हें आपको सब्सक्राइब करके उसका स्क्रीन शॉट भेजने के नाम पर रुपयों का लालच देते हैं।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि वह आपको रुपयों के झांसे में फंसाकर आपके खाते से ही रुपये निकालने का काम करते हैं। उन्होंने बताया कि इस फ्रॉड से बचने के लिए अगर आपके पास किसी विदेशी या भारतीय मोबाइल नंबर से कोई पार्ट टाइम जॉब के लिए कोई मैसेज आता है तो आपको अच्छी तरह जांच पड़ताल करनी चाहिए। यदि आपको थोड़ा भी शक हो तो उसे आपको अनदेखा कर डिलीट कर देना चाहिए। पार्ट टाइम जॉब ऑफर में ज्यादा मुनाफे के चक्कर में न फंसे और इस प्रकार के मैसेज को अनदेखा करें। किसी भी प्रकार की जॉब के लिए आपको पैसे देने की आवश्यकता नहीं होती। अगर आपके पास पार्टटाइम जॉब का आफ र आता है तो व्हाट्सएप या टेलीग्राम की बजाय मिलकर आमने सामने ही बात करें। पार्टटाइम जॉब आफ र में जिस नंबर से आपके पास व्हाट्सएप मैसेज आता है। उस नंबर पर जब आप कॉल करेंगे तो कभी भी आपका कॉल रिसीव नहीं किया जाता। उसे साधारण काल करके सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला पुलिस द्वारा आमजन को जागरूक करने के लिए साइबर अपराधों के प्रति जागरूकता अभियान चलाए एग हैं, ताकि आमजन ठगी का शिकार होने से बच सके। अगर आपके साथ ठगी होती है तो नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल व राष्ट्रीय हेल्पलाइन नंबर 1930 डायल कर शिकायत दर्ज करवाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed