फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Avadh-Assam train will stop operating from Jind on every Monday

अवध-आसाम ट्रेन का प्रत्येक सोमवार को जींद से परिचालन रहेगा बंद

Thu, 17 Nov 2022 11:39 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 17 Nov 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
Avadh-Assam train will stop operating from Jind on every Monday
जींद। सर्दियों में धुंध के चलते रेलवे ने दिसंबर से फरवरी तक अवध-आसाम ट्रेन का सप्ताह में एक दिन परिचालन बंद करने का निर्णय लिया है। डिब्रूगढ़ से लालगढ़ जाने वाली गाड़ी संख्या 15909 अवध आसाम एक्सप्रेस तीन दिसंबर से 25 फरवरी 2023 का जींद से परिचालन प्रत्येक सोमवार को बंद रहेगा। वहीं 15910 लालगढ़ से डिब्रूगढ जाने वाली ट्रेन छह दिसंबर से 28 फरवरी 2023 तक जींद से हर बुधवार को बंद रहेगी। इसके चलते यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ेगी।
विज्ञापन

ट्रेन नंबर 15910 रात पौने आठ बजे लालगढ़ जंक्शन से चलकर सूरतगढ़, हनुमानगढ़, मंडी डबवाली, बठिंडा, मानसा, जाखल होते हुए सुबह चार बजकर दस मिनट पर नरवाना जंक्शन पर पहुंचती है। दो मिनट के ठहराव के बाद चार बजकर 12 मिनट पर नरवाना से चलकर ट्रेन सुबह चार बजकर 40 मिनट पर जींद जंक्शन पर पहुंचती है। यहां तीन मिनट के ठहराव के बाद ट्रेन रोहतक, बहादुरगढ़, दिल्ली, गाजियाबाद, रामपुर, लखनऊ, मनकापुर बस्ती, गोरखपुर, हाजीपुर, मुजफ्फरपुर होते हुए न्यू तिनसुकिया जंक्शन पर दोपहर बाद तीन बजे पहुंचती है। वहीं ट्रेन नंबर 15909 सुबह दस बजकर 40 मिनट पर न्यू तिनसुकिया जंक्शन से चलकर दानापुर, जग्गी रोड, मानसी, मुजफ्फ रपुर, हाजीपुर, बस्ती, लखनऊ, बरेली, रामपुर, गाजियाबाद, दिल्ली, नांगलोई होते हुए शाम छह बजकर दस मिनट पर जींद जंक्शन पर पहुंचती है। इसके बाद यहां पांच मिनट के ठहराव के बाद टोहाना, जाखल, लालगढ़ व किशनपुर होते हुए रात पौने आठ बजे डिब्रूगढ़ पहुंचती है।
विज्ञापन

बाक्स
हर वर्ष सर्दी के दिनों में इस ट्रेन को सप्ताह में एक दिन बंद किया जाता है। इस वर्ष भी ट्रेन को ज्यादा सर्दी व धुंध के मौसम में बंद किया जाएगा। यात्रियों को असुविधा जरूर होगी लेकिन इसको दोबारा फिर से शुरू किया जाएगा।-जयप्रकाश स्टेशन अधीक्षक जींद।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed