फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Avadh-Assam Express train will remain cancelled from December to February 2026

Jind News: दिसंबर से फरवरी 2026 तक रद्द रहेगी अवध-असम एक्सप्रेस ट्रेन

Fri, 19 Sep 2025 12:06 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Fri, 19 Sep 2025 12:06 AM IST
विज्ञापन
Avadh-Assam Express train will remain cancelled from December to February 2026
दिसंबर से फरवरी 2026 तक रद्द रहेगी अवध-असम - फोटो : 1
जींद। रेलवे ने सर्दी में पड़ने वाली धुंध को लेकर शेड्यूल जारी किया है। इसके चलते लालगढ़ से डिब्रूगढ़ जाने वाली अवध-असम एक्सप्रेस ट्रेन को दिसंबर से एक मार्च तक रद्द रहेंगी। इससे जींद आने वाले यात्रियों को खासी परेशानी उठानी पड़ेगी।
विज्ञापन

अवध-असम एक्सप्रेस को प्रत्येक शनिवार छह दिसंबर से 28 फरवरी 2026 तक रद्द रखा जाएगा जिनमें 13, 20 और 27 दिसंबर, तीन, दस, 17, 24, 31 जनवरी, सात, 14, 21, 28 फरवरी को यह ट्रेन जींद नहीं आएगी।
विज्ञापन

इसके अलावा लालगढ-डिब्रूगढ एक्सप्रेस प्रत्येक मंगलवार को नौ दिसंबर से एक मार्च 2026 तक रद्द रहेंगी। यह ट्रेन नौ, 16, 23, 30, दिसंबर, छह, 13, 20, 27 जनवरी, तीन, दस, 17, 24 फरवरी और एक मार्च को जींद नहीं आएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं न्यू तिनसुकिया जंक्शन से सुबह 10.40 बजे चलकर सिलिगुड़ी, मुज्जफरनगर, लखनऊ, हरदोई, बरेली, गाजियाबाद और दिल्ली होते हुए शाम 18 बजकर 17 मिनट पर जींद जंक्शन पहुचंती है। डिब्रूगढ़ के लिए रवाना होती है। शाम 7.50 बजे लालगढ़ से चलकर, सुबह साढ़े चार बजे जींद जंक्शन पर पहुंचती है। यहां पांच मिनट के ठहराव के बाद रवाना हो जाती है।
यात्रियों को होगी परेशानी
ट्रेनों के रद्द होने की वजह से यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ेगी। डिब्रूगढ़ की तरफ नरवाना और जींद से काफी यात्री इस ट्रेन में सफर करते हैं। इसके अलावा इस ट्रेन बहादुरगढ़, रोहतक, जींद और नरवाना के लिए दिल्ली से काफी यात्री आवागमन करते हैं। नरवाना और जींद से दिल्ली की तरफ व्यापार करने वाले दैनिक यात्री घर आने के लिए इसी ट्रेन का सहारा लेते हैं।

वर्जन
अवध-असम एक्सप्रेस प्रत्येक शनिवार छह दिसंबर से 28 फरवरी 2026 तक रद्द रखा जाएगा। वहीं लालगढ-डिब्रूगढ एक्सप्रेस प्रत्येक मंगलवार नौ दिसंबर से एक मार्च 2026 तक रद्द करने की सूचना है लेकिन नोटिफिकेशन नहीं आया है।-जयप्रकाश, यातयात निरीक्षक, रेलवे जंक्शन जींद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed