फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Avadh-Assam Express train canceled till 3rd February due to haze

धुंध के कारण तीन फरवरी तक रद्द हुई अवध-असम एक्सप्रेस ट्रेन

Wed, 16 Dec 2020 11:26 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 16 Dec 2020 11:26 PM IST
विज्ञापन
Avadh-Assam Express train canceled till 3rd February due to haze
जींद। डिब्रूगढ़ से चलकर जींद होते हुए लालगढ़ जाने वाली अवध-असम एक्सप्रेस (05909) को 18 दिसंबर से तीन फरवरी तक रद्द रखा गया है। ट्रेन के रद किए जाने से रिजर्वेशन करवाने वाले यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ेगी। धुंध के कारण लंबे रूट पर चलने वाली इस ट्रेन को रेलवे के अधिकारियों ने रद्द किया है।
विज्ञापन

अवध-असम एक्सप्रेस डिब्रूगढ़ से दिल्ली, रोहतक, जींद, नरवाना व टोहाना होते हुए लालगढ़ को रवाना होती है। लॉकडाउन के बाद यात्रियों की सुविधा के लिए अवध-असम ट्रेन को चलाया गया था। उसके बाद पंजाब में चले किसान आंदोलन के कारण इस ट्रेन का रूट रोहतक से डायवर्ट कर दिया गया था। अब फिर इस ट्रेन को कोहरे के कारण रद्द कर दिया गया है। ट्रेन को रद किए जाने को लेकर जींद में स्थानीय अधिकारियों के पास शेड्यूल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

इस बारे में जींद जंक्शन के स्टेशन अधीक्षक जयप्रकाश ने बताया कि डिब्रूगढ़ से चलकर ट्रेन जींद जंक्शन पर शाम सात बजे पहुंचती थी। इस ट्रेन को 31 जनवरी तक रद्द रखा गया है। वहीं वापसी में यह ट्रेन लालगढ़ से चलकर जींद जंक्शन पर अल सुबह पहुंचती थी। यह ट्रेन अब तीन फरवरी तक रद्द रहेगी। शेड्यूल के अनुसार दिल्ली-बठिंडा मार्ग की यह एक ट्रेन है, जिसको कोहरे के कारण रद्द रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed