{"_id":"63fd029e104245c6e9073ce4","slug":"auto-operators-jammed-people-remained-upset-jind-news-c-17-1-79360-2023-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: ऑटो संचालकों ने लगाया जाम, लोग रहे परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: ऑटो संचालकों ने लगाया जाम, लोग रहे परेशान
Tue, 28 Feb 2023 12:51 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Tue, 28 Feb 2023 12:51 AM IST
विज्ञापन
सफीदों। क्षेत्र से जुगाड़ रिक्शा संचालन बंद करवाने की मांग को लेकर भाईचारा टेंपो सर्विस के ड्राइवरों ने सोमवार को जींद रोड स्थित बाईपास पर पुलिस के बैरिकेटस अड़ाकर जाम लगा दिया। ड्राइवरों ने प्रशासन और पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। जाम लगने के कारण सडक़ के दोनों तरफ वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गई। जाम की सूचना पाकर शहर थाना प्रभारी सुरेश कुमार मौके पर पहुंचे और ड्राइवरों को समझाने का प्रयास किया।
ड्राइवर संजय कुमार, राजेश, राजबीर सिंह सहित अन्य ड्राइवरों का कहना था कि सफीदों क्षेत्र में इस वक्त करीब 200 जुगाड़ रिक्शाएं चल रही है, जिसके कारण उनके ट्रांसपोर्ट के धंधे पर भारी असर पड़ रहा है। वे हर साल भारी भरकम टैक्स व बैंकों की किस्त भरते है। जुगाड़ रिक्शा वालों के पास कोई कागजात वगैरह नहीं होते, उसके बावजूद भी वे धड़ल्ले से चल रहे हैं। आज हालात यह हो गए हैं कि अब वे अपने टेंपो की बैंक किस्त भरने में भी असमर्थ हो गए है। वहीं धंधा चौपट होने के कारण परिवार का पालन पोषण करना दूभर हो गया है। जुगाड़ रिक्शाओं पर लगाम नहीं होने के कारण सफीदों क्षेत्र में इनके कारण कही ना कहीं है सड़क दुर्घटनाएं घटित हो रही हैं।बेकसुर लोग चोटिल हो रहे हैं। उन्होंने बताया कि वे इस मामले में सीएम विंडो कई बार शिकायत लगा चुके हैं लेकिन किसी के झूठे दस्तखत करवाकर उनकी शिकायत को बंद कर दिया जाता है। वे इस समस्या को लेकर प्रशासनिक अधिकारियों, सिटी थाना व सदर थाना प्रभारियों से भी मिल चुके हैं लेकिन स्थिति जस की तस है और इन जुगाड़ रिक्शाओं पर आजतक कोई लगाम नहीं लगाई गई है। मजबूरन उन्हें आज यह जाम लगाना पड़ा है। जाम की सूचना पाकर सिटी थाना प्रभारी सुरेश कुमार मौके पर पहुंचे और टैंपों ड्राइवरों को समझाया। थाना प्रभारी सुरेश कुमार ने उन्हे आश्वासन दिया कि वे उन्हें शिकायत दें तत्काल कार्रवाई की जाएगी। एसएचओ के आश्वासन के बाद ड्राइवरों ने जाम को खोल दिया।