{"_id":"65342fe1d6d27486c10c50a7","slug":"attempt-to-rape-a-minor-by-entering-the-house-jind-news-c-199-1-sroh1006-7581-2023-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: घर में घुसकर नाबालिग से दुष्कर्म का प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: घर में घुसकर नाबालिग से दुष्कर्म का प्रयास
Sun, 22 Oct 2023 01:39 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Sun, 22 Oct 2023 01:39 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
जींद। सफीदों शहर की एक कॉलोनी में नाबालिग लडक़ी के साथ युवक ने दुष्कर्म का प्रयास किया गया। बच्ची के विरोध करने पर उसे बुरी तरह से पीटा गया। सफीदों शहर थाना पुलिस ने पीडि़ता की शिकायत पर एक युवक के खिलाफ पॉक्सो एक्ट, दुष्कर्म का प्रयास, मारपीट समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
सफीदों शहर की एक कॉलोनी में रहने वाली नाबालिग लडक़ी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि असम के लखीमपुर निवासी मनीभूषण उर्फ मास्टर तिवारी उनके पड़ोस में ही रहता है। सात अगस्त की रात को उसके परिवार के सभी लोग सो गए थे। आधी रात के बाद मनीभूषण उनके घर में घुस आया और उसके साथ जबरदस्ती दुष्कर्म करने की कोशिश करने लगा।
उसने विरोध किया तो मनीभूषण ने उसके साथ बुरी तरह से मारपीट की। उसके चिलाने पर परिवार के लोग जाग गए और मनिभूषण उसे धमकी देते हुए वहां से फरार हो गया। जांच अधिकारी राजेश देवी ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में पीड़िता की शिकायत पर मनीभूषण को नामजद कर उसके खिलाफ दुष्कर्म करने का प्रयास करने, मारपीट करने तथा धमकी देने के आरोप में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।