फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   attact

महिला को छोड़ने गए एक व्यापारी को ग्रामीणों ने धुना

Tue, 07 Jul 2015 12:40 AM IST
Updated Tue, 07 Jul 2015 12:40 AM IST
विज्ञापन
 
विज्ञापन


 उपमंडल के गांव बहादुरपुर में एक 30 वर्षीय महिला को उसके घर छोड़ने गए सफीदों शहर के व्यापारी की गांव के कुछ युवकों ने जमकर धुनाई कर दी। व्यापारी को छुड़वाने आई महिला को भी ग्रामीणों ने लगे हाथों पीट दिया। मामले की सूचना पुलिस को दी गई।

सूचना पाकर चौकी इंचार्ज प्रवीन कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी प्राप्त की। ग्रामीण युवकों ने आरोप लगाया कि व्यापारी उनके गांव की महिला के साथ गलत नीयत से आता है, जिसने पूरे गांव का माहौल खराब कर रखा है। ग्रामीणों ने धुनाई करने के बाद दोनों को पुलिस के हवाले कर दिया। उधर, महिला ने गांव के ही कुछ युवकों पर सोने की चेन, कानों की बाली व कुछ रुपये छीनने का आरोप लगाया है। पुलिस ने लिखित में कोई शिकायत नहीं आने के कारण दोनों पक्षों के लोगों को समझाबुझा मामला रफा दफा कर दिया।
विज्ञापन


शहर का एक व्यापारी सोमवार को बहादुरपुर गांव की एक महिला को अपनी बाइक पर बैठाकर गांव में छोड़ने के लिए गया था। व्यापारी के गांव में पहुंचते ही गांव के कुछ युवकों ने व्यापारी की धुनाई कर डाली। धुनाई कर रहे युवकों ने आरोप लगाया कि उक्त व्यक्ति गलत नीयत से इस महिला के घर आता-जाता है। इससे गांव का माहौल खराब हो रहा है। इस बारे में उक्त व्यक्ति को पहले भी चेताया जा चुका था लेकिन यह अपनी आदत से बाज नहीं आया। इसके चलते गांव के युवकों को यह कदम उठाना पड़ा। वहीं महिला ने बताया कि वह सफीदों से कुछ सामान खरीदने गई थी। इसी दौरान वह व्यापारी उसे मिल गया और उसे बाइक पर बैठाकर गांव छोड़ने के लिए आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed